Weekly numerology (5th-11th August): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Aug, 2024 02:06 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिया से ज्यादा सक्रिय रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दे सकता है। निजी जरूरत पर पैसा खर्च करेंगे। बुधवार के दिन यात्राएं संभव हैं। कामकाज से संबंधित कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक थकान का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे बहन-भाइयों का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। रविवार के दिन किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। मानसिक चिंताएं और बेकार का सोच-विचार लगा रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च होगा। बुधवार के दिन संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कामकाज की अधिकता के साथ-साथ आलस्य भी आपको घेरे रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में दोस्तों की सहायता से अपने काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी काम बनने की भी संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय व्यापार और ट्रेड के लिए अच्छा रहेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। बुधवार का दिन आध्यात्म की तरफ ज्यादा झुकाव में रहेगा। कामकाज की अधिकता के साथ-साथ आप मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन अहंकार में आकर परिस्थितियों को अपने विरुद्ध करने से बचें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन कोई शॉर्टकट अपनाकर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। कुछ परिवर्तन जो आपके हक में होंगे घटित हो सकते हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी के फैसले भी आपके हक में आ सकते हैं। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं, हालांकि दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय :- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। सोशल मीडिया, लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी लेकिन किसी बात पर गंभीरता के साथ विचार करने के कारण मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। शनिवार का दिन हालांकि आपके लिए कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा।
उपाय:-पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जीवन के नजरिया से सुखों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। शुक्रवार के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे और काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिया से ज्यादा व्यस्त रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। निजी जरूरत पर पैसा खर्च करेंगे। बुधवार के दिन नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा हालांकि दिन के अंत में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। शुक्रवार के दिन छोटे बहन-भाइयों के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के अंत का समय भी मिला-जुला रहेगा।
उपाय:- काले कुत्ते की सेवा करें। केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। हालांकि मंगलवार के दिन भौतिक सुख-साधनों पर पैसा खर्च करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय भी मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन हालांकि बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। किसी दोस्त के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- गुड़ का सेवन न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिनके कारण मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन समय नियोजन के साथ काम करने से आपके सभी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। पिता की सलाह से भी आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति के नजरिया से भी समय अच्छा रहेगा।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। शनि देव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का अर्पण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!