Weekly numerology (12th-18th august ): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Aug, 2024 09:21 AM

weekly numerology

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। साज-सजावट का सामान खरीदने पर भी पैसे खर्च होंगे। शुक्रवार के दिन कामकाज से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर कोई अहम फैसला लेने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा। हालांकि दोस्तों की मदद से काम पूरे करने में सफल रहेंगे।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह औसतन परिणाम वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई की तरफ केंद्रित रहेगा। हालांकि किसी विदेशी शिक्षण शैली को अपनाने का मन भी बना सकते हैं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में अन्य गतिविधियों के चलते मन इधर-उधर विचलित हो सकता है। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। रविवार के दिन काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शनिदेव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय  शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को समय से पूरा करके सफलता हासिल करेंगे। मंगलवार के दिन विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकता है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। घर में साज-सजावट के सामान पर पैसा खर्च होगा। निजी जरूरत पर भी पैसा खर्च करेंगे। शुक्रवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। किसी दोस्त के साथ अनबन होने की संभावना बनती है।
उपाय :- कोई गैर सरकारी काम न करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बुधवार का दिन थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि विचारों में गंभीरता होने के कारण किसी फैसले पर पहुंचने में देरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। मां के साथ संबंधों में भी घनिष्ठता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में किसी अनचाहे खर्चे पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- बुध आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम को ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण देरी हो सकती है। मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर अपने रिश्ते को खराब न करें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय पहले से अच्छा रहेगा। आपके संबंधों में नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। शुक्रवार के दिन कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ा चिंतित रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार का व्रत करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र और दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावना बनती है। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। बुधवार का दिन व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद को लेकर छोटे बहन-भाइयों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य का समय घर-परिवार के साथ व्यतीत होगा। शुक्रवार के दिन कामकाज से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शनिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावना बनती है। रविवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें, जीवन साथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय:- गुड़ का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। इस पूरे सप्ताह अपने अहंकार को एक तरफ रखकर काम करने की कोशिश करें, सफलता हासिल होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मंगलवार के दिन किसी वहम में आकर कोई काम करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आपके ही विरुद्ध इस्तेमाल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन यात्राओं के कारण थकान हो सकती है। सप्ताह के अंत में थोड़ी धीमी गति से कार्य पूरे होंगे।
उपाय:-  कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!