Weekly numerology (2nd-8th September): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Sep, 2024 07:35 AM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के नजरिए से अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य से आगे का समय पारिवारिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
उपाय: गुड़ और शहद का सेवन करें। कोई अनैतिक कार्य न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मंगलवार के दिन परीक्षा के परिणाम अच्छे मिलने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी। बुधवार के दिन रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य का समय भी कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में आपका मन धर्म कर्म के कामों में लगेगा। मेहनत करके अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर अपनी बात किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। हालांकि वैवाहिक जीवन के नजरिया से समय अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं और यात्राओं से लाभ की संभावनाएं भी बनती हैं।
उपाय :- किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। कोई गलत काम करने से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे, सूझबूझ के साथ कोई भी कार्य करें, लाभ प्राप्त होगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बितायें। कोई भी आधुनिक तकनीक अपनाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य का समय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शनिवार के दिन मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। स्वभाव में थोड़ी गंभीरता उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण स्वयं के रख-रखाव पर कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय पहले से बेहतर रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। शुक्रवार का दिन भी वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। रविवार के दिन प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां की सेहत को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। हालांकि आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। विदेशी काम से भी लाभ होने की संभावनाएं बनती है। सप्ताह के मध्य में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। शनिवार के दिन नौकरी में स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- किसी की झूठी गवाही न दें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने अनुभव से सफलता को हासिल करेंगे। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। आलस्य के कारण काम में कम मन लगेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी मंगलवार के दिन अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार के दिन भी बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन को समझ कर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!