Weekly numerology (16th-22nd September): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Sep, 2024 08:44 AM

weekly numerology

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम काफी मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम काफी मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन की गई यात्राओं से लाभ होगा। हालांकि मंगलवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार का दिन भी थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
उपाय: गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। सोमवार के दिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। सेहत का भी ख्याल रखें। पैरों में दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। बुधवार के दिन छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोधी स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपने काम को समय से पूरा करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। शनिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। रविवार के दिन भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा करने से बचें।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। उचित रूप से योग और व्यायाम करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए धार्मिक नजरिए से ज्यादा सक्रिय रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। ज्योतिष विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं। मेहनत करने से कार्य अवश्य सफल होंगे। बुधवार का दिन प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग लेकर आया है। अपने अधूरे कामों को भी पूरा करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य का समय भी हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। शनिवार के दिन आपके कार्य कम प्रयास से भी पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के अंत का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:-घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यात्राओं से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। जो लोग नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती है। बुधवार के दिन दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। अपने रवैया पर थोड़ा काबू रखें। सप्ताह के मध्य का समय किसी नए काम की जिम्मेदारी को लेकर आएगा। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच- समझ कर करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए काम बनते नजर आएंगे।
उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। मां-बेटी के संबंध में घनिष्ठता बढ़ेगी। आपके स्वभाव में गंभीरता बढ़ने के कारण किसी निर्णय पर पहुंचने में समय ज्यादा लगेगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बितायें। अपने क्रोध के कारण परिस्थितियों को न बिगड़ने दें। सप्ताह के मध्य का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। सप्ताह के अंत का समय व्यापार और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। बुधवार के दिन घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने आलस्य के कारण समय को खराब न करें। बृहस्पतिवार के दिन कार्यक्षेत्र पर अधिक व्यस्त रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने में असमंजस्ता महसूस होगी। सप्ताह के अंत का समय हालांकि मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी और जीवन में किसी अकस्मात नए पड़ाव का अनुभव प्राप्त होगा।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलती नजर आएगी। जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं भी बनती हैं।
उपाय:- छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी बात पर अधिक गंभीरता से विचार करने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। बुधवार के दिन अपने उतावलेपन पर काबू रखें। जोश के साथ होश से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा परिस्थितियों बिगड़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कामकाज की अधिकता के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। यात्राओं के समय सावधानी बरतें। कुछ अनचाही यात्राएं आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं। मंगलवार का दिन भी थोड़ा सावधानी से बिताएं। आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। हालांकि बुधवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ किसी विचार में सहमति प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि रविवार के दिन कोई गलत काम करने से बचें।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!