Weekly numerology (23rd-29th September): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Sep, 2024 06:51 AM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कामकाज को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मंगलवार का दिन वैवाहिक जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा। बुधवार के दिन कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है हालांकि बृहस्पतिवार का दिन कामकाज की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर की जिम्मेदारियां आपको थोड़ा व्यस्त रखेंगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। सेहत के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पैरों के दर्द में परेशानी बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। किसी दोस्त की सहायता से काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए ज्यादा सक्रिय रहेगा। घर में साज- सजावट का कार्य हो सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा अध्यात्म की तरफ झुका हुआ रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मेहनत करके कार्यों में सफलता प्राप्त की जा सकती है। सप्ताह के अंत में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। बुधवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती है। पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत में किसी सरकारी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
उपाय :- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। जल का अपव्यय न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी महिला सहकर्मी से सहायता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में उतावलेपन में आकर कोई ऐसा फैसला न लें। जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। हालांकि कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ आपको प्राप्त होगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती है। शुक्रवार के दिन घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। सोमवार का व्रत करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में हालांकि कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। कामकाज के नज़रिए से भी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता के कारण थोड़े व्यस्त रहेंगे।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। बुधवार के दिन किसी गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हो सकती है। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम देरी से ही सही हालांकि पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। निजी जीवन पर भी कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बुधवार के दिन किसी अनचाही यात्रा की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।
उपाय:- मंगलवार का व्रत करें। सूर्य भगवान को रोली डालकर जल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!