mahakumb

Weekly numerology (10.02.2025 से 16.02.2025): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Feb, 2025 08:41 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के अवसर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। नकदी धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सप्ताह के अंत का समय भी निजी जरूरत की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। कार्य क्षेत्र पर स्थानांतरण का सामना भी करना पड़ सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। किसी को अपना भेद न बताएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है, हालांकि मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। छोटी बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र पर मिली जिम्मेदारी को समय से पूरा कर पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य का समय रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेगा। पिता के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना भी बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। सप्ताह के अंत में प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। रविवार के दिन की गई यात्राएं सफल होंगी।
उपाय:- गुड़ का सेवन न करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में भी अपने काम को समय से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे, हालांकि कोई अनैतिक रास्ता न अपनाएं अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। सप्ताह के अंत में मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ सकती है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेगा। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। बुधवार का दिन काम और निजी जीवन दोनों के मध्य एक सामंजस्य से बनाने में लगा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। त्वचा संबंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। समय पर चिकित्सक से सलाह लेने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी काम भी पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिल सकती है। सप्ताह के अंत का समय भी प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा और यात्राओं के भी योग बनते हैं।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा इसका असर प्रेम संबंधों पर नकारात्मक रहेगा। जल्दबाजी में आकर कोई फैसला लेने से बचें। भावनात्मक स्तर पर थोड़ा आहत महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां ठीक होने लगेंगी। कामकाज में आपका मन लगेगा। किसी विदेशी तकनीक को अपनाने की कोशिश करेंगे। विदेशी भाषा शैली को सीखने का भी मन बना सकते हैं। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। कोई अनैतिक कार्य न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम में सफलता मिलने के भी योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी योजना में सफलता मिलेगी लेकिन अहंकार की भावना को अपने से दूर रखें अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार के दिन किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से दूरी बनाकर रखें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

About Us

 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!