Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Mar, 2025 02:00 PM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य में इस सप्ताह ज्यादा व्यस्त रहेंगे। धन-संपत्ति के नजरिए से भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं, हालांकि गुरुवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सप्ताह के अंत का समय परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। व्यावसायिक स्तर पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में की गई यात्राएं सफल रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। पिता की सहायता से आपके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। नकदी धन अधिक खर्च होगा। रविवार के दिन बच्चों को लेकर किसी बात की चिंता हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। किसी स्कीम में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा, कम मेहनत से आपके काम सफल हो सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना भी बनती है। रविवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान जी के मंदिर में मस्तक झुकाएं।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए प्रयास में लगे रहेंगे। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में भी काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावनाएं बनती हैं। विदेशी काम से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। रविवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेगी।
उपाय :- गुड़ का सेवन न करें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में एक नए आयाम का आगाज होगा। कुछ नई योजनाएं आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। कामकाज को आगे बढ़ने का विचार करेंगे। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़ी मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनती है। भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। बुधवार के दिन कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। किसी प्रलोभन में आने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अपने काम को भी समय से पूरा कर पाएंगे। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। पिता की सलाह से भी आपको सहायता मिलेगी। हालांकि मंगलवार के दिन भावनाओं में आकर किसी को अपनी बात न बताएं अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आपके ही विरुद्ध इस्तेमाल कर सकते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी रख-रखाव की तरफ आपका ज्यादा ध्यान रहेगा।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। किसी नई जिम्मेदारी के आने की वजह से दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। निजी रख-रखाव पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के लिए अच्छी रहेगी। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। घर की साज-सजावट पर पैसा निवेश होगा। यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। किसी प्रलोभन में आकर कोई फैसला लेने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। ड्राइविंग करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com