Breaking




Weekly numerology (7th-13th April): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Apr, 2025 09:43 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय मिलाजुला रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। मंगलवार के दिन कार्य में...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय मिलाजुला रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। मंगलवार के दिन कार्य में देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत भी की जा सकती है। आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का उपवास करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न होने की संभावना बनती है, कुछ कार्य देरी से पूरे होंगे। अपनी क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। 
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लोहा उद्योग से जुड़े हुए लोग सफलता प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं और सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम को शुरू करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। रविवार के दिन आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। शिवलिंग पर यथासंभव जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। किसी बात पर गंभीरता से विचार करने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के बारे में विचार करेंगे। सप्ताह के अंत में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा कर बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं। सप्ताह के अंत में काम को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों को खराब न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा संबंधी मामले आपके लिए लाभकारी रहेंगे। किसी काम को करने में आलस्य के कारण मन चुराएंगे। बुधवार के दिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। हालांकि शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं लेकिन मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। मेधावी प्राप्त होने की संभावनाएं भी बनती हैं। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी कार्य को गति मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की गति थोड़ी धीमी तो रहेगी लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। छोटी बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और स्थानांतरण का सामना भी करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में भी अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम भी पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!