Breaking




Weekly numerology (14th -20th April): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2025 09:47 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक एक वालों के लिए  सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक एक वालों के लिए  सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अपने व्यवसाय में भी कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। बुधवार का दिन यात्राओं के योग लेकर आया है। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अनबन होने की संभावना भी बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी और किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
उपाय: कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय घर-परिवार के मामलों में उलझा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है।अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत में पूरे मन के साथ किसी अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय संबंधी निर्णय लेते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में आपका मन अध्यात्म की तरफ आकर्षित हो सकता है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन मेहनत करके अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें। सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत में परिणाम मिले जुले रहेंगे। शुक्रवार के दिन अहंकार में आकर अपने किसी काम को खराब न करें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। मंगलवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बुधवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। क्रोध में आकर किसी को अपशब्द ना कहें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे।
उपाय :- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। हनुमान जी के मंदिर में मस्तक झुकाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य से औसतन प्रकार के रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय काफी परिवर्तनशील रहेगा। दस्तावेजों के इस्तेमाल में थोड़ी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बुधवार के दिन मां-बेटी के संबंध भी अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। स्वभाव में गंभीरता आ सकती है। कुछ निर्णयों में परिपक्वता के साथ सोचने की जरूरत है। जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के साथ अपनी बातों को साझा कर बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी नई जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। भावनाओं में फंसा हुआ महसूस करेंगे।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार संबंधी मामलों में दस्तावेजों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें। बुधवार का दिन ज्यादा व्यस्त रहेगा। इस दिन यात्राएं सफल रहेंगी। आपका मन दर्शन शास्त्र की तरफ आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय भी मिला-जुला रहेगा। शुक्रवार के दिन दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। योग और व्यायाम करते रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में प्रमोशन के रास्तों पर निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में आकर किसी को वायदा न करें। बुधवार का दिन भी थोड़ा व्यस्त रहेगा और उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम भी पूरे होने की संभावनाएं बनती है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!