Weekly Tarot Horoscope (12th -18th May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 May, 2024 07:56 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता गुड लक लेकर आएगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता गुड लक लेकर आएगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर कोई जरुरी निर्णय ले सकते हैं। सप्ताह के अंत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस का भरपूर साथ मिलता हुआ नजर आएगा। वेतन वृद्धि से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।
उपाय- माथे पर सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

वृष- वृष राशि के जातक इस सप्ताह कार्यक्षेत्र के किसी काम से काफी बिजी रहेंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलने की भी सम्भावना है। पारिवारिक समस्याएं आएंगी लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। कोई भूमि-भवन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। आँखों में इन्फेक्शन हो सकती है।  
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि के जातक किसी काम को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ बढ़िया ताल-मेल बना रहेगा, घूमने भी जा सकते हैं। कारोबार में सोच से ज्यादा भी फायदा देखने को मिल सकता है। युवा वर्ग के जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। जिस भी जगह निवेश करेंगे, वहां से फायदा मिलेगा। मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक पीड़ा होने की सम्भावना है।
उपाय-  गणेश जी की आराधना करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

कर्क- घूमने-फिरने के लिहाज से ये हफ्ता बेहद ही शानदार रहने वाला है। शादीशुदा जीवन बेहद ही खुशनुमा बना रहेगा। पुराने रोग उभर के वापिस आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम की वजह से खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत के लिहाज से हफ्ते के मध्य का समय कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

सिंह- सिंह राशि के जातक इस हफ्ते बेवजह की लड़ाई-झगड़े से बचें। कोई पुराना रोग फिर से उभर के आ सकता है। इस राशि के युवा अपने जीवन से जुड़ा कोई जरुरी निर्णय ले सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। पार्टनर के साथ जो मतभेद चल रहा था वो भी दूर हो जाएगा। रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
उपाय- 21 बार गायत्री मन्त्र का जाप करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 4

कन्या- कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों का अपने उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यो की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। इस हफ्ते आपके धन के भंडार में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ भाई-बहन के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। घर की सुख-सुविधा के लिए धन खर्च करेंगे।
उपाय- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 9

तुला- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में मनचाहे लाभ की वृद्धि होगी। जो लोग अपना काम खोलना चाह रहे हैं उनको इस सप्ताह कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सेहत की दृष्टि से तुला राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। बेवजह का अहंकार उनको खुद परेशानी में डाल सकता है। हफ्ते के मध्य में छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- 16 सोमवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। अगर किसी लम्बी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कैंसिल कर दें। बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करने का प्लान बना सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन बहुत ही संभल कर करें। परिवार के लिहाज से ये सप्ताह बेहद ही बढ़िया रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- अन्न का दान करें।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा-  उत्तर 
शुभ अंक- 1

धनु- धनु राशि के जातक इस सप्ताह दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके काम की वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है। पुराने पारिवारिक विवाद से भी मुक्ति मिल सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद को परेशानी में खड़ा पाएंगे।
उपाय- नारंगी 
शुभ रंग- पूर्व 
शुभ दिशा-  उत्तर 
शुभ अंक- 8

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बिन वजह बहस में न पड़े। हर काम को करने से पहले योजना बना लें।  सप्ताह की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो जाएगी।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

कुंभ- कुम्भ राशि वालों इस हफ्ते आपके कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई ऐसा वादा न करें जिसे बाद में पूरा न कर पाएं। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद अगर चल रहा था वो भी समाप्त हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र ज्यादा से ज्यादा समय खेल-कूद में बिताएंगे। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 5

मीन- कोई भी नया काम शुरू करने के लिए मीन राशि के जातकों को परिवार का साथ मिलेगा। धन संबंधित अगर कोई समस्या थी तो वो भी दूर हो जाएगी। सेहत की परेशानी भी दूर होती हुई नजर आएगी। जो लोग सरकारी काम कर रहे हैं वो हर काम बहुत ही संभल कर करें। अपने किसी मित्र के कहने में आकर यदि कोई निवेश करेंगे, तो उससे आपका नुकसान हो सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा-
पश्चिम 
शुभ अंक- 1
 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!