Weekly Tarot Horoscope (23rd-29th June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jun, 2024 07:48 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि वालों के लिए ये हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग बैंक में नौकरी करते हैं उनके लिए ये समय काफी शानदार रहने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों के लिए ये हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग बैंक में नौकरी करते हैं उनके लिए ये समय काफी शानदार रहने वाला है। व्यापार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- गाय माता को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

वृष- वृष राशि के जातक इस हफ्ते किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के युवा अपनी हर ख्वाहिश को पूरा करेंगे। जॉब में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। धन लाभ होने की भी सम्भावना है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय- जरूरतमंदों को दान दें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

मिथुन- इस हफ्ते आपका रुझान धर्म-कर्म की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। घर में खर्चे आपके बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ देखने को मिल सकता है। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। मैरिड लाइफ के लिहाज से समय बहुत ही शानदार है। शुगर के मरीज खान-पान का बहुत ध्यान रखें।
उपाय- शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

कर्क- कर्क राशि के जातक इस सप्ताह भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। जिस भी यात्रा पर जाएंगे वहां आपको सफलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट करने के लिए बॉस का सपोर्ट मिलता हुआ दिख सकता है। करियर में सफलता मिलनी सम्भावना है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होती हुई दिखाई देगी।
उपाय-
गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

सिंह- सिंह राशि वालों इस वीक आपके रुके हुए काम बनते नजर आएँगे। जो धन की कमी से परेशान थे, उनकी समस्या खत्म हो जाएगी। बिज़नेस के लिहाज से समय बहुत ही ज्यादा बढ़िया है। लव लाइफ बिताने वालों के लिए समय बहुत बढ़िया है। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीम लीडर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
उपाय- ईशान कोण में  देसी घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन कमाने के लिए बहुत से मार्ग मिलेंगे। बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। किसी अनुभवी से मिलकर बहुत ही अच्छा लगेगा। ड्राइविंग करते समय ध्यान दें, नहीं तो चोट लग सकती है। किसी के साथ बेवजह झगड़ा करने से बचें। परिवार में हंसी-ख़ुशी भरा माहौल बना रहेगा। सेहत भी कुछ खास नहीं रहेगा।
उपाय- तकिए के नीचे कपूर रखकर सोएं।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 5

तुला- तुला राशि के जातक इस वीक अपने घर की बात किसी के साथ शेयर न करें। जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। एजुकेशन के लिहाज से समय आपके लिए थोड़ा खराब रह सकता है। आपकी वजह से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। जो लोग नई जॉब ढूंढ रहे हैं, उनको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। घुटनों में दर्द रह सकता है।
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज कोई भी कार्य करने के लिए घरवालों का साथ आपको मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में आपको मनचाहा लाभ देखने को मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। घर की साज-सज्जा के लिए खर्चा कर सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई के लिहाज से समय बहुत ही शानदार है। ट्रैवलिंग कर के मन बहुत खुश होगा।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

धनु- इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। धन लाभ तो होगा लेकिन साथ-साथ खर्चे भी होने की सम्भावना है। पार्टनर का सपोर्ट आपको मिलेगा। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को डालें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

मकर- मकर राशि के जातक इस वीक चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम की वजह से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इस राशि के छात्र ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में बिताएंगे। धन के लिहाज से समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
उपाय-  घर में नमक वाला पोंछा लगाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक बिजनेस में किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। नौकरी करने वालों के लिए ये सप्ताह खुशखबरी लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में पहले से ज्यादा प्रेम-प्यार बढ़ेगा। जो अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ने की सम्भावना है।
उपाय- शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

मीन- मीन राशि के जातक इस हफ्ते आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ज्यादा से ज्यादा समय फॅमिली के साथ बिताएंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का पहाड़ गिर सकता है। परिवार के प्रति हर जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहेंगे। भूमि-वहां खरीदने के लिए ये समय बहुत ही बेहतर है। हफ्ते के अंत में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है, बहुत ख़ुशी मिलेगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!