Weekly Tarot Horoscope (7th-13th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jul, 2024 07:30 AM

weekly tarot horoscope

मेष- ये हफ्ता आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस वीक कार्यक्षेत्र में आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। सेहत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये हफ्ता आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस वीक कार्यक्षेत्र में आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। सेहत में अगर खराबी थी तो इस हफ्ते वो ठीक हो जाएगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। घर की साज-सज्जा के लिए काफी खर्चा करना पड़ेगा। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 5

वृष- वृष राशि के जातकों का इस सप्ताह काफी खर्चा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस दौरान पढ़ाई-लिखाई में काफी ध्यान देंगे। अगर कोई अधूरी मनोकामना थी तो वो इस सप्ताह पूर्ण हो जाएगी। व्यापार के किसी काम में यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई होने की सम्भावना है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6

मिथुन- मिथुन राशि के जातक इस वीक जो भी कार्य करेंगे उसमें मनचाही सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में सीनियर की तरफ से तारीफ सुनने को मिल सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको इस हफ्ते न चाहते हुए भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं का आत्मविश्वास दिन ब दिन बढ़ता हुआ नजर आएगा।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

कर्क- कर्क राशि के जातक जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिलने की सम्भावना है। युवाओं के ऊपर घर की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। जिन लोगों की नई शादी हुई है वो इस वीक घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़े कार्य के लिए काफी धन खर्च करना पड़ेगा। वीक के अंत में आपका आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।
उपाय- सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

सिंह- सिंह राशि वालों इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान में प्राप्ति हो सकती है। साथी के साथ किसी बात को लेकर अगर मतभेद चल रहा था तो वो दूर हो जाएगा। अपना कोई भी कार्य कल पर न छोड़े। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। धन के लिहाज से समय कुछ खास नहीं रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

कन्या- ये हफ्ता आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है, खुशियां आपके द्वार दस्तक देंगी। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी दूर की यात्रा पर जाना पड़ेगा। इस वीक जो भी धन निवेश करेंगे उसमें आपको मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनकी इस वीक शादी हो सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विस्तार से योजना बनाएंगे।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

तुला- तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। आर्थिक मामलों को लिहाज से ये वीक आपके लिए काफी शुभ रहेगा। इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सेहत के बिल्कुल भी लापरवाही न करें नहीं तो बाद में समस्या बढ़ सकती है। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए किसी खास मित्र का साथ मिलेगा।
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए ये वीक किसी वरदान से कम नहीं होगा। धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे, कोई भी मौका हाथ से जाने न दें।  कारोबार के विस्तार का सपना साकार हो सकता है। अगर किसी को धन उधार दिया था तो वो आपको मिल सकता है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जाएंगे। छात्र अपने सपने को साकार करने के लिए काफी मेहनत करेंगे।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

धनु- धनु राशि के जातक इस सप्ताह कोई भी काम बहुत ही से ध्यान से करें। कोई जरुरी दस्तावेज खो जाने से मान काफी परेशान रह सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से ये हफ्ता बहुत सही रहेगा। किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो पैसा फसने की सम्भावना है। घर में किसी सदस्य की बात पक्की हो सकती है।
उपाय- माथे पर चन्दन का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

मकर- मकर राशि के जातक इस वीक घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर लोगों की मदद से कोई बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। भूमि-भवन से जुड़ा आपका कार्य पूरा हो जाएगा। सेहत से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। रिश्ते को सुधारने के लिए कोई नई पहल करेंगे।
उपाय- घर की उत्तर दिशा में तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- महरून 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

कुंभ- कुम्भ राशि वालों के लिए ये सप्ताह आपके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। सेहत की दृष्टि से ये वीक काफी सही रहने वाला है। अपनी दिनचर्या को सुधारने का प्रयास करें। नींद पूरी न होने की वजह से मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। जिन लोगों का रिश्ता नहीं हुआ है उनकी बात पक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने हर काम को बहुत ध्यान से करें।
उपाय- शाम के समय झाड़ू न लगाएं।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5

मीन- मीन राशि वालों कारोबार की दृष्टि से ये सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहेगा। धन के लिहाज से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों को गति मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए काफी धन खर्च करना पड़ेगा।
उपाय-
खाने का सामान दान करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2
 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!