Weekly Tarot Horoscope (14th-20th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jul, 2024 07:23 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातक इस वीक काफी खुश रहेंगे। कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना बन रही है। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक इस वीक काफी खुश रहेंगे। कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना बन रही है। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था तो उससे मुक्ति मिलेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार के लिए समय बहुत शुभ है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

वृष-वृष राशि के जातकों के लिए शुरुआत थोड़ी खराब रह सकती है। व्यापार में आपको मनचाही डील से हाथ धोना पड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।  वैवाहिक जीवन में परेशानियों का अंत हो जाएगा। जो लोग सिंगल हैं उनकी शादी होने की सम्भावना है। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- जरूरतमंद को खाना खिलाएं।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

मिथुन- मिथुन राशि के जातक इस हफ्ते की शुरुआत में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा, आपकी मनचाही मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सेहत के लिए समय बहुत उत्तम है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। रुके हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएँगे। अधिकारियों के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा ।
उपाय- फलों का दान करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक से भरा रहेगा। इस वीक बहुत अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत गिरावट देखने को मिलेगी। बात करें युवाओं की तो उनके जीवन में अचानक से एक नया मोड़ आ सकता है। रिश्तेदारों के साथ चले रहे मन-मुटाव से भी मुक्ति मिलेगी।  सिंगल जातकों  खुशियां दस्तक दे सकती  हैं।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें। 
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा-  पूर्व 
शुभ अंक- 4

सिंह- सिंह राशि के जातक इस वीक कार्यक्षेत्र के किसी काम को लेकर काफी परेशान रहेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें जल्द ही सफलता मिलने के चांस हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये हफ्ता बहुत ही शानदार रहेगा। अगर आपको कोई बीमारी है तो उससे भी निजात मिलने की  सम्भावना है।  
उपाय- मां पार्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

कन्या- कन्या राशि वालों ये सप्ताह आपके लिए बहुत से सरप्राइज लेकर आएगा। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो जाएंगी। जो छात्र रिसर्च का काम कर रहे हैं उनके लिए ये समय थोड़ा सा कठिनाइयों भरा रहेगा। युवाओं के ऊपर घर की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, बखूबी निभाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान सफल होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 1

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत से फायदे लेकर आएगा। धन से जुड़ी समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाने के लिए फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे। खान-पान का खास ध्यान रखें नहीं तो पेट खराब होने की सम्भावना है। धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे।
उपाय-  गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक इस वीक अपने जीवन के नए फैसले लेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके सारे टारगेट पूरे हो जाएंगे। छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े काम को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। माता-पिता की सेहत को लेकर जो चिंता थी वो दूर हो जाएगी। युवा वर्ग करियर में आगे बढ़ेंगे।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

धनु-  धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी रोमांचक रहेगा। युवाओं को  आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। जो लोग बैंक में नौकरी कर रहे हैं उनके लिए समय थोड़ा खराब है। व्यापार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- शक्‍कर का दान करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा-दक्षिण 
शुभ अंक- 6

मकर- इस वीक ये सप्ताह काफी गरम रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में समय थोड़ा खराब रह सकता है। मध्य तक आते-आते थोड़ा राहत भरा समय हो जाएगा। कोई विरोधी आपके काम में परेशानी उतपन्न कर सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ भाई-बहन का प्रेम बरकरार रहेगा। विवाहित लोग अपने  जीवन से जुड़े कुछ निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा-  पश्चिम 
शुभ अंक- 9

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक इस वीक अपने जीवन के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आर्थिक मामलों के लिहाज से जो चिंताएं थी वो दूर हो जाएंगी। क़ानूनी मामले का फैसला आपकी तरफ आता हुआ नजर आएगा। काम के सिलसिले में किसी यात्रा  पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

मीन- मीन राशि वालों इस सप्ताह आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। काम को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी । वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छात्र उच्च शिक्षा के लिए शहर से दूर जाएंगे।  बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से ये हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 2


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!