mahakumb

Weekly Tarot Horoscope (28th july-3rd August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Jul, 2024 07:22 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बाकियों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होने की सम्भावना है। कोई नया काम शुरू करने के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बाकियों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होने की सम्भावना है। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी ये सप्ताह बहुत ही खास है। युवा वर्ग सारा ध्यान बस करियर को बनाने में लगाएंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील पक्की होने की सम्भावना है। सेहत अगर खराब थी तो वो भी ठीक हो जाएगी।
उपाय- जूते-चप्पल सही स्थान पर रखें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी दूर हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी बड़ी डील को करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। युवा वर्ग किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाएं।  समाज सेवा से जुड़े कार्य करने में मन लगेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे।
उपाय- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ नया सीखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। युवा वर्ग दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। परिवार में चल रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। छात्रों को पढ़ाई के लिहाज से मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा।
उपाय- घर की पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं।  
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

कर्क- कर्क राशि के जातक इस वीक अपना कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग राजनीति से जुड़े वो अपना हर काम बहुत ही संभल कर करें। युवाओं का फोकस अपने करियर और कारोबार पर रहेगा। इस राशि की महिलाएं इस सप्ताह घर और बाहर के काम में काफी बिजी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, कोई बड़ी समस्या होने की सम्भावना है।
उपाय- जल में जौ प्रवाहित करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आया है। व्यापार के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में धन से जुड़ा लेन-देन बहुत ही संभल कर करें। कोर्ट में यदि कोई केस चल रहा है तो वो भी आपके पक्ष में होगा। इस वीक सिंगल लोगों के घर विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
उपाय- पीली चीजों का दान करें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कन्या- कन्या राशि के जातक जो बेरजोगार हैं उनकी नौकरी लगने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का भी जल्द ही अंत होगा। पूजा-पाठ की तरफ आपका रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। घरवालों के साथ किसी फॅमिली फंक्शन पर जाएंगे। माता-पिता के साथ चल रहा मतभेद भी खत्म हो जाएगा। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- मीठे रोट हनुमान जी को चढ़ाएं।
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

तुला- तुला राशि के जातकों का विदेश जाने का सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता की सेहत को लेकर काफी चिंता में रहेंगे। व्यापार में बदलाव करने के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं। मौसमी बीमारी से सतर्क रहें, बुखार की चपेट में आ सकते हैं। वीक के अंत का समय आपके लिए बेहद ही शानदार रहेगा।
उपाय- भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक इस वीक अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सीनियर की मदद लेनी पड़ सकती है। जंक फ़ूड से परहेज रखें नहीं तो पेट संबंधी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ किसी जगह घूमने जाएंगे। मानसिक कष्ट से बचने के लिए कुछ समय एकांत में भी अवश्य बिताएं।  संतान के भविष्य के लिए कुछ धन किसी पॉलिसी में निवेश करेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अर्पित करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

धनु- धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को इस वीक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  कंप्यूटर का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा।  प्रेम संबंधों में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। रिसर्च से जुड़ा कार्य करने वाले लोगों को कोई खास जानकारी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि  लिहाज से ये हफ्ता बहुत ही बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उपाय- कपूर के साथ आरती करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

मकर- मकर राशि के जातक इस हफ्ते आपके जीवन से जुड़ा कोई नया फैसला ले सकते हैं। व्यापार में कोई भी नया कदम उठाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान घर आएगा। खान-पान में विशेष सावधानी रखने की जरुरत है। नौकरीपेशा वालों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- तकिए के नीचे कपूर रखकर सोएं।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक इस वीक कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। व्यापार में यदि कोई  धन अटका हुआ था तो वो आपको मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलने की सम्भावना है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपका रुझान सामाजिक कार्यों की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। घर में ऑनलाइन काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा।
उपाय- पानी में नमक डालकर घर में पोंछा लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

मीन- मीन राशि को जातकों को इस वीक कोई नया काम शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। इस वीक लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की सम्भावना है। अपने जरुरी दस्तवेजों को संभाल कर रखें।  रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास  सफल रहेंगे। जल्दीबाज़ी और अति उत्साह के कारण किसी बनते काम में रूकावट आ सकती है।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2
 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!