Weekly Tarot Horoscope (4th-10th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Aug, 2024 11:17 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि वालों  हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत से योजनाएं बनानी पड़ सकती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों  हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत से योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। दोस्तों के साथ अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। हफ्ते के अंत में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें।
उपाय- शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 8

वृष- वृष राशि के जातक आज कोई भी कार्य करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कम्पटीशन बढ़ सकता है। घरेलू महिलाओं  का ज्यादा समय काम-काज में बीतेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी खत्म होती हुई नजर आएंगी। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। किसी नई जगह जाकर बहुत से दोस्त बनाने के मौके मिलेंगे। सेहत की बात करें तो ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छात्र इस वीक अपनी पढ़ाई से जुड़े कुछ बदलाव कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्लू 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

कर्क- कर्क राशि के जातक इस वीक करियर और कारोबार के काम में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर खूब मेहरबान रहेंगे। घर में अचानक से कोई मेहमान दस्तक दे सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। विदेश बैठे की रिश्तेदार की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सेहत को ठीक रहेगी लेकिन मन को ठीक करने के लिए सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

सिंह- सिंह राशि के जातकों इस वीक आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। नौकरी में आपका बॉस आपके काम से काफी खुश रहेगा। अगर किसी बात से परेशान चल रहे थे तो उससे भी मुक्ति मिलती दिखाई देगी। जीवनसाथी आपके ऊपर भरपूर प्यार लुटाएंगे। धन के लिहाज से इस वीक आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। खास दोस्त की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट आपको मिल सकता है।
उपाय- घर के बुजुर्गों की सेवा करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा-  पूर्व 
शुभ अंक- 3

कन्या- कन्या राशि के जातक इस वीक पार्टनरशिप में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखें। व्यापार में अगर कोई चिंता चल रही थी तो वो भी दूर हो जाएगी। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता के शुभ परिणाम मिलेंगे। पुरानी बिमारी से उभरने के लिए किसी डॉक्टर से सलाह लेंगे।
उपाय-  पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

तुला- तुला राशि के जातक इस वीक कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। संतान को लेकर अगर कोई चिंता थी तो वो भी दूर हो जाएगी। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। विदेश में जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए ये हफ्ता बहुत ही बढ़िया है। व्यापार में कोई बड़ी डील पक्की होने की सम्भावना है।
उपाय- भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में इस वीक सीनियर और जूनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार में मेहनत का मनचाहा परिणाम हासिल होगा। पार्टनर के साथ हंसी-ख़ुशी भरा समय बिताएंगे। दोस्त के घर किसी पार्टी में जा सकते हैं। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बेवजह के मानसिक तनाव से भी इस वीक मुक्ति मिल जाएगी।
उपाय- शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

धनु- धनु राशि के जातकों को आज सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों को इस वीक अपने जीवन में बहुत से  बदलाव देखने को मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। इस वीक आपको अपने समय और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखना होगा।
उपाय- फलों का दान करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 6

मकर- मकर राशि वालों के जीवन में इस वीक उलझने बनी रहेंगी। आर्थिक दशा को सही करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के साथ इस वीक किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- भगवान शिव को सफ़ेद फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

कुंभ- कुम्भ राशि के जातकों के जीवन से आज सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को समय से पूर्व पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार में आपके काम की काफी तारीफ होगी। युवाओं की रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

मीन- मीन राशि के जातक आज सावधान हो जाएं नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका कोई खास काम खराब करने की कोशिश करेगा। व्यापार में कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच-समझ कर करें। सेहत के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। हफ्ते के अंत में कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें नहीं तो बहस होने की सम्भावना है।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!