Weekly Tarot Horoscope (11th-17th August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Aug, 2024 06:57 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातक इस सप्ताह कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए भी ये सप्ताह काफी शानदार है। हफ्ते के मध्य में नया

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक इस सप्ताह कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए भी ये सप्ताह काफी शानदार है। हफ्ते के मध्य में नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा जो परेशानियां चल रही वो भी दूर हो जाएंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 9

वृष- वृष राशि के जातक इस वीक आपकी सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जिन लोगों का नया-नया विवाह हुआ है उनके घर किसी नन्हे मेहमान के आने की सुखद सूचना आएगी। घर के बड़ों का प्रेम और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। करीबी मित्र के साथ चल रही अनबन में इस वीक सुधार देखने को मिलेगा। युवाओं को इस वीक कोई नया कार्य करने का मौके मिलेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि के युवा इस सप्ताह विदेश में अपना करियर बनाने का विचार बनायेंगे। नौकरीपेशा लोग पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के बीच उचित प्रेम-प्यार बना रहेगा। व्यापार में घर के बड़ों के मार्गदर्शन से कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। कंप्यूटर का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए ये सप्ताह उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- शहद का सेवन करें।
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक
- 3

कर्क- कर्क राशि के जातक इस वीक व्यापार की जिस डील को पाने के लिए बहुत दिनों से मेहनत कर रहे थे वो आपको मिल जाएगी। विदेश में रहने वाले मित्रों  से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवा वर्ग अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से उच्चअधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

सिंह- सिंह राशि के जातक इस वीक जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। बाहरी व्यक्ति के साथ व्यर्थ का वाद-विवाद न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पेट से सम्बन्धित परेशानी का सामना करना पड़ेगा, खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। मानसिक दशा को सही करने के लिए नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय- 16 सोमवार के व्रत रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

कन्या- कन्या राशि के जातकों के घर इस वीक मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबार को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न बरतें, रिजल्ट पर असर देखने को मिलेगा।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 5

तुला- तुला राशि के जातकों को इस वीक यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में स्टार्टिंग का समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के पुराने किसी काम को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे।  विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। सेहत के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है।
उपाय- महादेव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- वृश्चिक राशि को वीक की शुरुआत में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान पक्ष की तरफ से थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। बहन-भाइयों की मदद से काम पूरे होने की संभावना बनती है। युवाओं को अपने करियर में गति देखने को मिलेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।
उपाय- हनुमान जी को पान अर्पित करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 2

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव के कारण अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। युवाओं के लिए आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा नहीं तो हर काम में देरी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस वीक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा-  पश्चिम 
शुभ अंक- 5

मकर- मकर राशि के जातक इस वीक नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। कोर्ट से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में आता हुआ नजर आएगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अपने व्यापार की निजी बात किसी बाहरवाले के साथ शेयर न करें। बल झड़ने की समस्या तंग करेगी।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कुंभ- कला से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। छात्र किसी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। इस हफ्ते आपके ऊपर खर्चो का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

मीन- मीन राशि के जातक इस वीक किसी यात्रा पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। अपने क्रोध की वजह से रिश्तेदारों के साथ किसी बात को परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को इस वीक किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!