Weekly Tarot Horoscope (6th- 12th October): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Oct, 2024 07:13 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह आपको नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और कुछ महत्वपूर्ण विचारों पर काम करने का अवसर मिलेगा। पेशेवर जीवन में सुधार के संकेत हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आपको नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और कुछ महत्वपूर्ण विचारों पर काम करने का अवसर मिलेगा। पेशेवर जीवन में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। थोड़ी एक्सरसाइज करें और संतुलित भोजन का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल रहेगा।  प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी है।
उपाय- ॐ सूर्याय नमः का जाप करें।
शुभ रंग- महरून 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

वृष- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है, लेकिन पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्य रखें और संवाद से समस्याओं का समाधान करें। व्यक्तिगत संबंधों में भी सुधार होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर भोजन में संतुलन बनाए रखें। जिससे आपके मन में खुशियाँ लौट आएंगी। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें। 
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

मिथुन- आपकी संचार कौशल इस सप्ताह ऊंचाई पर रहेगी। नए संपर्क बनाने और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। हल्का व्यायाम और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा। काम के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें।   प्रेम जीवन में ईमानदारी और खुलापन आवश्यक है।
उपाय- बुधवार का व्रत रखें। 
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

कर्क- इस सप्ताह भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन संयम से काम लें। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी और नई योजनाएं बनेंगी।  तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान करें। ध्यान रखें कि परिवार के साथ समय बिताना न भूलें, यह आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
उपाय- सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करें ।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

सिंह- इस वीक आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव की संभावना है। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग करें। युवाओं का रुझान कला की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। 
उपाय- गाय को हरा चारा डालें। 
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

कन्या- कामकाजी माहौल में इस वीक चुनौतियां आ सकती हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन संयम रखें। आपकी संवेदनशीलता इस सप्ताह आपके कार्यों को प्रभावित कर सकती है। निर्णय लेते समय ध्यान रखें। आपका ध्यान अपने करियर पर होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन मेहनत रंग लाएगी।
उपाय- चावल और दूध से बनी मिठाई का भोग देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 7

तुला- आपकी सकारात्मक सोच और रचनात्मकता इस सप्ताह आपके पक्ष में होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान करें। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। 
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- इस वीक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में पुरानी समस्याएं पुनः उभर सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान करें। इस सप्ताह आपको अपने कामों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें और धैर्य बनाए रखें। आपकी भावनाएं इस सप्ताह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताएं।
उपाय- अपने घर में सफाई रखें और गंदगी को दूर करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

धनु- इस वीक यात्रा की योजना बन सकती है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आपको नए अवसर मिलेंगे। आपकी संचार कौशल इस सप्ताह बेहद प्रभावी रहेगा। नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। पार्टनर के साथ किसी बात को लइका र मन-मुटाव हो सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। बेहतर संवाद से समस्याओं को हल करने की कोशिश करें।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

मकर- इस सप्ताह, आप में ऊर्जा और उत्साह की प्रचुरता रहेगी। नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा, लेकिन सहयोगियों से संवाद में सावधानी बरतें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आप सामाजिक गतिविधियों में अधिक भाग लेंगे। 
उपाय-  भगवान गणेश की आराधना करें।
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस वीक घर के माहौल में कुछ बदलाव संभव हैं। परिवार में सहयोग से समस्याएं हल होंगी। करियर में नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। व्यक्तिगत संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें और सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाएं। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। 
उपाय- पीपल के वृक्ष की पूजा करें 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

मीन- इस हफ्ते व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। कार्य में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। आपकी रचनात्मकता को पहचान मिलेगी। नए विचारों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और आवश्यक निवेश करें।
उपाय- रोजाना एक सफेद फूल मां दुर्गा को अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा
- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!