Breaking




Weekly Tarot Horoscope (9th-15th march): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Mar, 2025 07:41 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह वीक मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर माता-पिता से कोई अहम बातचीत कर सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय- टूटे-फूटे बर्तनों में खाना न खाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा बदलाव आ सकता है। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। प्रेमी से खूब प्यार मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
उपाय- तली-भुनी चीजें न खाएं।
शुभ रंग- केसरी 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुकाबले कम नतीजे मिलेंगे। निजी लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के युवा बिना सोचे-समझे कोई भी प्रॉमिस न करें। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। बदलते मौसम के कारण बीमारियां परेशान कर सकती है।    
उपाय- गाय माता की पूजा करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बेहद शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। छात्रों को एजुकेशन में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। प्रेम संबंधों की बात करें तो रिलेशनशिप के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। इस राशि के युवा धर्म के कामों के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।  
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। करियर को लेकर यह वीक बेहद शुभ अवसर लेकर आया है। आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करें। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।   
उपाय- गाय को घास खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह वीक सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। मित्रों से लाभ मिलने के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह हफ्ता सेहत के मामले में आपके लिए अच्छा है।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स को उम्मीद से अधिक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को संयम से काम लेने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। 
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। किसी जमीन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखने की आवश्यकता है।
उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

धनु- यह वीक धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के युवा अपनी मेहनत के दम पर धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर नई योजनाएं बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग किसी काम में व्यस्त रहेंगे। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- शिव जी के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव बरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 
उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर ले बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। 
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5

मीन- यह वीक मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। रुके कार्य भाई-बहन की मदद से पूरे हो जाएगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के बारे में विचार करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान देने की जरूरत है। 
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!