Breaking




Weekly Tarot Horoscope (20th- 26th April): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Apr, 2025 02:55 PM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपकी योजनाओं में मददगार साबित होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पर्पल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

वृष- यह सप्ताह धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कामकाज में विलंब हो सकता है, लेकिन चिंता न करें, परिणाम आपके पक्ष में होंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है, खासकर पाचन से जुड़ी समस्याएं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच करें। प्रेम में सावधानी रखें, कोई गलतफहमी बन सकती है।
उपाय: सफेद चीज का दान करें।
 शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

मिथुन- इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। नई नौकरी या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

कर्क- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति को संभाल लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप आगे रहेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए निजी रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- महरून 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए प्रगति वाला साबित होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 9

कन्या- इस सप्ताह काम का दबाव अधिक रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। समय रहते अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। दोस्तों के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। रिश्तों में सुधार होगा।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

तुला- सप्ताह की शुरुआत में मन में कुछ असमंजस रह सकता है लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां स्पष्ट होंगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: मां लक्ष्मी की आरती करें।
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ यात्रा संभव है। प्रेम में विश्वास बनाए रखें, गलतफहमियों से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
पाय: मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 3

धनु- यह सप्ताह कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है, लेकिन आपका सकारात्मक रवैया आपको आगे बढ़ाएगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर गले व पेट से जुड़ी समस्याओं से।
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

मकर- सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा। पुराने रुके काम पूरे होंगे। किसी बड़ी योजना में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा।
उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। करियर में कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: शुद्ध जल में नीले फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 7

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो निजी संबंधों में खटास आ सकती है। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!