Yearly Horoscope 2025 Taurus: वृष राशि 2025 वार्षिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2024 06:29 AM

2024 आधा बीत चुका है और पूरी दुनियां 2025 का बेसब्री का इंतजार कर रही है। एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से चार बड़े ग्रह लेकिन इनका परिवर्तन हर साल नहीं होता लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Yearly Horoscope 2025 Taurus: 2024 आधा बीत चुका है और पूरी दुनियां 2025 का बेसब्री का इंतजार कर रही है। एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से चार बड़े ग्रह लेकिन इनका परिवर्तन हर साल नहीं होता लेकिन 2025 ऐसा साल होने जा रहा है जब राहु, केतु, शनि और गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा ? इस आर्टिकल में बात करेंगे वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025 ।

वृष राशि के शनि का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। शनि जिस भाव में बैठते हैं उस भाव के फलों में वृद्धि कर देते हैं। शनि आपकी कुंडली में योगकारक ग्रह होते हैं। शनि की मकर राशि आपके भाग्य स्थान में आएगी। कुम्भ राशि आपके कर्म स्थान के ऊपर आएगी। शनि आपकी कुंडली में गोचर करेंगे मीन राशि के ऊपर। 

गुरु का गोचर आपकी कुंडली में दूसरे भाव में होगा। गुरु का गोचर इस भाव में शुभ माना जाता है। राहु का गोचर 29 मई होगा और ये दसवें भाव में शुभ होगा। केतु का गोचर शुभ नहीं रहेगा। गुरु, शनि और राहु आपके लिए शुभ रहेंगे। चन्द्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु पंचम दृष्टि से पंचम भाव को देख रहे हैं। गुरु का गोचर चन्द्रमा के ऊपर से शुभ नहीं होता। 2025 में सिंगल लोगों की शादी हो सकती है। संतान आगमन के भी योग बन रहे हैं। गुरु की दृष्टि छठे और आठवें भाव के ऊपर जा रही है। दशम भाव एक्टिव हो जाएगा। यदि आपका काम रिसर्च से  जुड़ा हुआ है तो आपको उसमें हेल्प मिलेगी। अष्टम भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। छठे भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। यदि आपके ऊपर कोई कोर्ट केस है तो उनके लिए समय आपके हक़ में रहेगा। आपके ऊपर कर्जे का बोझ बढ़ सकता है। शनि यहां से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं। शनि की दशम दृष्टि है अष्टम भाव के ऊपर। खान-पान का खास ध्यान रखें। बेवजह के वाद-विवाद से बचें और न ही किसी की गारंटी लें। आपकी कुंडली में संतान का योग बनेगा। पंचम भाव शनि के प्रभाव में आ जाएगा। मार्च के बाद जो भी फैसला लेंगे वो बहुत ही सोच-समझ कर लें। शनि तीसरी दृष्टि से आपकी राशि को देखेंगे। ये आपको सुस्त बना देंगे। दूसरे भाव को भी राहु देखेंगे। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। केतु चौथे भाव में हैं और मां की सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें। डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। गुरु, शनि और राहु आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। 2025 आपके लिए शुभ रहेगा। वृष राशि के अधिकतर जातकों के ऊपर शनि और गुरु की महादशा चल रही है। 

गुरु को सही करने के लिए फलदार पेड़ लगाएं। गुरु की मीन राशि आपके ग्यारहवें भाव में आती है। एक पेड़ लगाना आपकी आय में वृद्धि करने का काम करेगा। जितना वो पेड़ बढ़ेगा उतनी ही आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती जाएगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!