Pics: दिल्ली का सर्वाधिक लोकप्रिय मंदिर अक्षरधाम जानें, अन्य Top Most पर्यटन स्थल

Edited By ,Updated: 07 Jun, 2016 11:14 AM

akshardham temple

6 नवंबर 2005 को परंपरागत शैली में निर्मित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। यह मंदिर प्रति वर्ष असंख्य पर्यटकों को अपनी ओर

6 नवंबर 2005 को परंपरागत शैली में निर्मित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। यह मंदिर प्रति वर्ष असंख्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मंदिर बहुत ही शानदार ढंग से चूना-पत्थर तथा संगमरमर से बना है जिसमें खुले बगीचे, जल स्रोत तथा सीढिय़ों वाला एक अत्यधिक सुंदर शैली में निर्मित प्रांगण है।

 
यदि ट्रैवल साइट ट्रिप एडवाइकार की हालिया खोजों पर विश्वास किया जाए तो दिल्ली का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ट्रिप एडवाइजर के ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड फॉर लैंडमाक्र्स के अनुसार, "देश के 10 सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से तीन स्थल दिल्ली में स्थित हैं। इस सूची में अक्षरधाम मंदिर पांचवें स्थान पर है। सातवें स्थान पर है कुतुबमीनार और गुरुद्वारा बंगला साहिब 10वें स्थान पर है।" 
 
ट्रैवल प्लानिंग तथा बुकिंग साइट ट्रिप एडवाइजर का कहना है कि यह अवार्ड विश्व भर के उन पर्यटक स्थलों को उनकी गुणवत्ता तथा मात्रा के आधार पर दिए जाते हैं। इन स्थलों का चुनाव 12 महीने के अंतराल में किया जाता है। 
 
इस परिसर का एक अन्य आकर्षण है हिंदू धर्म पर लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियां जिनमें भगवान स्वामीनारायण के जीवन तथा शिक्षाओं पर प्रदर्शनियां भी शामिल हैं। उनकी शिक्षाओं में प्रार्थना, एक-दूसरे के प्रति सद्भाव तथा अहिंसा प्रमुख हैं। ट्रिप एडवाइकार की लिस्ट में अगला नाम है बारहवीं शताब्दी के स्मारक कुतुबमीनार का जिसका संबंध दिल्ली सल्तनत के शासनकाल से है। यह केंद्रीय तौर पर भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक है। शहर में स्थित सभी स्मारकों में से यह सर्वाधिक संख्या में लोगों को आकर्षित करने वाला स्मारक है। 
 
10वें नंबर पर है गुरुद्वारा बंगला साहिब जिसका निर्माण 18वीं शताब्दी के उत्तराद्र्ध में किया गया था। यह राजधानी में स्थित भव्य गुरुद्वारों में से एक है। यह गुरुद्वारा अपने सुनहरी गुंबद तथा परिसर में स्थित सरोवर के लिए प्रसिद्ध है। पहली बार इसका निर्माण सिख जरनैल स. बघेल सिंह द्वारा करवाया गया था। उन्होंने दिल्ली में कई अन्य सिख स्मारकों के निर्माण की निगरानी की थी। यह गुरुद्वारा कनाट प्लेस के निकट स्थित है और यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं। सर्व भारतीय रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर आता है आगरा का ताजमहल। उसके बाद जयपुर का अम्बर का किला तथा अमृतसर का श्री हरिमंदिर साहिब आता है। 
 
 
आश्चर्यजनक बात यह है कि चौथे स्थान पर हाल ही में निर्मित मुम्बई का बांद्रा वर्ली सी लिंक आता है। छठे स्थान पर आगरे का किला तथा सातवें स्थान पर मुम्बई का श्री सिद्धिविनायक मंदिर है। आठवें स्थान पर जोधपुर का मेहरानगढ़ का किला आता है। 
ट्रिप एडवाइकार इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू कहते हैं, ‘‘भारत के पास एक अमीर सांस्कृतिक इतिहास है जो अक्सर इसके शानदार स्मारकों में से प्रतिबिंबित होता है। ये स्मारक विश्व में विशेष स्थान रखते हैं। जो लोग इतिहास में रुचि रखते हैं उन्हें इन स्थानों का भ्रमण अवश्य करना चाहिए।’’
 
 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!