Breaking




PIX: भारत के अद्भुत धार्मिक स्थल, मनचाही इच्छाओं से भरती हैं झोलियां

Edited By ,Updated: 13 Jun, 2016 02:27 PM

dharmik sthal

भारत एक विशाल देश है और यहां हर धार्मिक स्थल के साथ अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी हुई हैं जिनके कारण लोग उन धार्मिक स्थलों पर जाकर अपनी

भारत एक विशाल देश है और यहां हर धार्मिक स्थल के साथ अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी हुई हैं जिनके कारण लोग उन धार्मिक स्थलों पर जाकर अपनी मन्नतें मानते हैं और पूरी होने पर पुन: वहां जाने का पूरा प्रयास करते हैं। 

 

माता करणी देवी का मंदिर

यह मंदिर बीकानेर (राजस्थान) में स्थित है। जिन लोगों की शादी में बाधा आ रही हो, अगर वे माता करणी देवी के दर्शन के लिए जाते हैं और माता से अपने मन की बात कहते हैं तो माता उनकी इच्छा जरूर पूरी करती हैं। यहां पर कम से कम 20 हजार चूहे हैं जो किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते। चूहों की किसी भी तरह की बदबू यहां नहीं आती। वैसे तो माता सबकी इच्छा पूरी करती हैं पर माना जाता है कि सफेद चूहे के दर्शन होने पर मुराद जल्दी और जरूर पूरी होती है। 

 

कालकाजी का मंदिर

कालकाजी का मंदिर दक्षिण दिल्ली में कालकाजी में स्थित है। यह मंदिर भी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए प्रसिद्ध है। कालका माता मां दुर्गा का अवतार हैं। मां कालका से सच्चे मन से कुछ भी मांगने पर मनोकामना पूर्ण होती है। यह मंदिर सफेद पत्थरों से बना है। 

 

कामाख्या देवी का मंदिर

कामाख्या देवी का मंदिर असम में स्थित है। इस मंदिर की मान्यता है कि संतानहीन दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। कामाख्या देवी का मंदिर 108 शक्तिपीठों में से एक है।  

 

गौरीनंदन गणेश मंदिर

यह मंदिर जबलपुर में स्थित है। गौरीनंदन गणेश मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना की अर्जी देते हैं। मंदिर में स्थित रजिस्टर में अपनी फरियाद दर्ज कर दें। श्रद्धालुओं का मानना है कि गणेश जी सबके जीवन में सुख-समृद्धि की वर्षा करते हैं। गणेश जी का आभार प्रकट करने के लिए श्रद्धालु को नारियल और मोदक का प्रसाद चढ़ाना होता है। 

 

मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर

यह मंदिर दिल्ली में कश्मीरी गेट पर स्थित है। यहां हनुमान जी की पूजा होती है और जिसे मरघट वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यहां लोग अपने विवाह और संतान के लिए मन्नत मांगने आते हैं।  

 

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई और भोपाल से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सिद्धिविनायक मंदिर गणपति जी का है जो सभी विघ्नों को दूर करते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मुंबई वाले सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए चूहों की मदद ली जाती है। अपनी इच्छा को चूहे के कान में कहना होता है। वह गणपति जी से आपकी मनोकामना पूर्ण करने की सिफारिश करता है। उसी तरह भोपाल के सिद्धिविनायक मंदिर में परिक्रमा करते समय मंदिर की पिछली दीवार पर उलटा स्वास्तिक बनाकर अपनी इच्छा व्यक्त करें। जब मनोकामना पूरी हो जाए तो पुन: वहां जाकर गणपति जी के दर्शन के बाद परिक्रमा कर स्वास्तिक सीधा बनाएं।

 

तिरुपति बालाजी

तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनिया के अमीर मंदिरों में से एक है। कृष्ण भगवान का एक नाम वैंकटेश्वर जी भी है। यहां आने वाले श्रद्धालु अगर दिल से कोई मुराद मांगें तो बालाजी उसे अवश्य पूरी करते हैं। मुराद पूरी होने के बाद लोग अपने बाल चढ़ाते हैं, गंजे होते हैं और भरपूर मात्रा में चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर बहुत सुंदर है। यह तिरूमला की पहाडिय़ों पर लगभग 853 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सारा साल श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। 

—नीतू गुप्ता

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!