नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया की निकली हवा

Edited By ,Updated: 07 Jul, 2016 01:00 PM

narendra modi s digital india program

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया कार्यक्रम की हवा निकलती दिख रही है। खुद को डिजीटल अर्थव्यवस्था और समाज में बदलने की तैयारियों की वैश्विक सूची में भारत पिछड़कर 91वें स्थान पर पहुंच गया है।

जेनेवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया कार्यक्रम की हवा निकलती दिख रही है। खुद को डिजीटल अर्थव्यवस्था और समाज में बदलने की तैयारियों की वैश्विक सूची में भारत पिछड़कर 91वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में सिंगापुर शीर्ष पर है। यह इंडैक्स डब्ल्यू.ई.एफ. की वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी रिपोर्ट का हिस्सा है। इसमें विभिन्न देशों का आकलन डिजीटल अर्थव्यवस्था तथा समाज के लिए तैयारियों के आधार पर किया गया है।

जेनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ.) द्वारा जारी वार्षिक नैटवक्र्ड रैडीनैस इंडैक्स के अनुसार अन्य प्रमुख बाजारों में भी भारत पीछे है। रूस इस सूची में 41वें स्थान पर है। उसके बाद चीन पिछली बार से 3 स्थान चढ़ कर 59वें, दक्षिण अफ्रीका 10 स्थान चढ़कर 65वें तथा ब्राजील 72वें स्थान पर है। वहीं फिनलैंड दूसरे स्थान पर कायम है। इस सूची में शीर्ष 10 स्थानों पर जो अन्य देश शामिल हैं उनमें स्वीडन, नॉर्वे, अमरीका, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, लग्जमबर्ग तथा जापान हैं।

Related Story

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!