Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Feb, 2025 03:16 PM

इस साल होली और होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में चार दिन तक लगातार छुट्टियां रहेंगी। सरकार के कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 मार्च 2025 (शनिवार)...
नेशनल डेस्क: इस साल होली और होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में चार दिन तक लगातार छुट्टियां रहेंगी। सरकार के कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 मार्च 2025 (शनिवार) और 16 मार्च 2025 (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होगा।
बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर
इन दिनों सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। होलिका दहन और होली की छुट्टियां एक दिन के अंतराल से दी जाएंगी। इस दौरान बैंक भी चार दिन तक बंद रहेंगे, और बैंक का काम 17 मार्च 2025 (सोमवार) से फिर शुरू होगा।
12 दिन बाद फिर तीन दिन की छुट्टी
मार्च महीने में 17 तारीख के बाद तीन दिन की लगातार छुट्टियां रहेंगी। 29 मार्च (शनिवार) और 30 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होगा, इसके बाद 31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर की सरकारी छुट्टी रहेगी। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को मार्च में एक के बाद एक कई छुट्टियां मिलेंगी।