Chhath Puja Public Holiday: छठ पर्व को लेकर भारी उत्साह, 7 नवंबर को छुट्टी घोषित... जानें किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Edited By rajesh kumar,Updated: 06 Nov, 2024 08:17 PM

huge enthusiasm for chhath festival 7 november declared as holiday

देशभर में दिवाली के बाद अब छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर बिहार, झारखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में यह पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कई जिलों में छुट्टी की...

मुख्य बिंदु:

  • यूपी के लखनऊ और गाजियाबाद में छठ पूजा के दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
  • लखनऊ में 7 नवंबर को एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
  • गाजियाबाद में 7 नवंबर को सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का आदेश।
  • बिहार में छठ पूजा के लिए 6-9 नवंबर तक चार दिन की छुट्टी।
  • दिल्ली और झारखंड में 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।


नेशनल डेस्क: देशभर में दिवाली के बाद अब छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर बिहार, झारखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में यह पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कई जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई है, क्योंकि यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है। आइए जानते हैं, यूपी के कौन से जिले हैं जहां स्कूल और कॉलेज 7 नवंबर को बंद रहेंगे।

यूपी में छठ पूजा के लिए छुट्टियां
यूपी के कई जिलों में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ में 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि, यह आदेश केवल स्कूल-कॉलेजों के लिए लागू होगा, सरकारी दफ्तरों के लिए नहीं, खासकर उन दफ्तरों में जहां सप्ताह में पांच दिन काम होता है।

गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी छुट्टी
गाजियाबाद में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है कि 7 नवंबर को गाजियाबाद में सभी माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, यूपी मदरसा, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में भी छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की मांग की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अन्य राज्यों में अवकाश की स्थिति

  • बिहार: छठ पूजा के लिए राज्य स्तर पर चार दिन की छुट्टी घोषित की गई है। नीतीश सरकार ने 6 से 9 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है।
  • झारखंड: राज्य सरकार ने अभी तक छुट्टी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन 7 नवंबर को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 'रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे' रहेगा।
  • दिल्ली: 7 नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!