mahakumb

निर्देशक गेब्रियल वत्स की फिल्म 'आरएमसीएस' में नज़र आएंगे दर्शन कुमार

Updated: 08 Jul, 2024 05:19 PM

darshan kumar will be seen in a gray shade character in the film rmcs

कश्मीर फ़ाइल्स फ़ेम फ़ेम युवा अभिनेता दर्शन कुमार अपने प्रयोगधर्मी किरदार के लिए जाने जाते हैं । अब दर्शक उन्हें  युवा निर्देशक गैब्रियल वत्स की अपकमिंग फ़िल्म आरएमसीएस  में एक बेहद ही ग्रे शेड कैरेक्टर में देख सकते हैं

नई दिल्ली। कश्मीर फ़ाइल्स फ़ेम फ़ेम युवा अभिनेता दर्शन कुमार अपने प्रयोगधर्मी किरदार के लिए जाने जाते हैं। अब दर्शक उन्हें  युवा निर्देशक गैब्रियल वत्स की अपकमिंग फ़िल्म आरएमसीएस  में एक बेहद ही ग्रे शेड कैरेक्टर में देख सकते हैं  दर्शन कुमार फ़िल्म में एक बेहद ही स्टाइलिश किरदार में नज़र आएँगे। फ़िल्म का प्लाट रोचक और नया है, जिसमें सबसे ज्यादा फ़िल्म में दर्शन कुमार  के डार्क लुक पर कार्य किया जा रहा हैं  फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया में फ़िल्म के निर्माताओं के द्वारा की गयी हैं। 


निर्देशक गेब्रियल वत्स बताते हैं फ़िल्म में दर्शन कुमार का किरदार एक बेहद ही अशांत युवा हैं मैं फ़िल्म के प्लाट के बारे में ज़्यादा नहीं बात कर सकता हूँ लेकिन यह एक बहुत ही ख़ास किरदार हैं।  फ़िल्म की कहानी आरएमसीएस (राजा मंत्री चोर सिपाही) एक टॉर्चर गेम है जिसकी एक अपनी ही दुनिया एक रिहैबिलिटेशन सेंटर के अंदर है। जहां राजा का वर्चस्व पूरी व्यवस्था को डुबा रहा है।सुनने में ये एक रोमांच ड्रामा भरी कहानी लगती है , ऐसा कहना की जल्दबाजी होगी लेकिन दर्शन कुमार का यह अब तक की सबसे चौकाने वाला लुक और किरदार होगा।

 

टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म आरएमसीएस के निर्माता नीरज शर्मा और सीमा सैनी हैं फ़िल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सीमा सैनी ने लिखा हैं और निर्देशक गेब्रियल वत्स हैं फ़िल्म का संगीत संजोय बोस और सीमा सैनी ने तैयार किया हैं फ़िल्म में शान, शाहिद माल्या, नक्काश अज़ीज़, देव नेगी, ब्रिजेश शांडिल्य, प्रतिभा सिंह बघेल के साथ ही स्वर्गीय के के की आवाज में गाने रिकॉर्ड किए गए हैं फ़िल्म का संगीत टी सीरिज़ द्वारा रिलीज किया जाएगा। मुख्य किरदार में दर्शन कुमार  के साथ पंकज झा भी नज़र आएँगे 


अभिनेता दर्शन कुमार ने कहा कि , "मैं इस फिल्म से जुड़कर  मुझे वास्तव में एक अलग तरह की भूमिका में खुद को तलाशने का मौका मिला है। मुझे विश्वास है  कि मेरे किरदार को दर्शक  पसंद करेंगे और लोगों को यह फिल्म भी पसंद आएगी।"। निर्देशक गेब्रियल वत्स  इस फ़िल्म को लेकर बहुत पैशनेट हैं उनके साथ काम करना एक अलग तरह का अनुभव है  । 
                                                                                                                                         

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!
News Hub