Zee Cine Awards 2025 के मंच पर फिल्मी सितारो का जमावड़ा, कार्तिक आर्यन ने किया ट्रॉफी का अनावरण

Updated: 22 Mar, 2025 03:33 PM

film stars gathered on the stage of zee cine awards 2025

यादगार परफॉर्मेंसेज़ से लेकर मनोरंजन की नई ऊंचाइयों को छूने तक, यह अवॉर्ड्स बॉलीवुड की सुनहरी विरासत का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यह सिर्फ टैलेंट का नहीं, बल्कि दर्शकों की पसंद का भी जश्न मनाता है।

नई दिल्ली। बीते दो दशकों से ज़ी सिने अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है। यह मंच हर साल बॉलीवुड की सबसे बड़े टैलेंट को सम्मानित करता है और दुनिया के सामने सिनेमा के जादू को पेश करता है। यादगार परफॉर्मेंसेज़ से लेकर मनोरंजन की नई ऊंचाइयों को छूने तक, यह अवॉर्ड्स बॉलीवुड की सुनहरी विरासत का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यह सिर्फ टैलेंट का नहीं, बल्कि दर्शकों की पसंद का भी जश्न मनाता है, जहां लोकप्रियता और विश्वसनीयता का शानदार मेल देखने को मिलता है।  


लेकिन इस चमक-धमक, ग्लैमर और ट्रॉफियों के बीच एक ताकत ऐसी भी है जो फिल्म इंडस्ट्री को सच में आगे बढ़ाती है और वो हैं फैंस! वही फैंस जो सबसे ज़ोर से चीयर करते हैं, दिल खोलकर जश्न मनाते हैं और हर उतार-चढ़ाव में अपने फेवरेट सितारों का साथ निभाते हैं। इस साल, ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2025 और भी बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहा है और इसकी थीम है - फैनटरटेनमेंट! इस बार बॉलीवुड के सितारे अपने सबसे बड़े चीयरलीडर्स यानी फैंस को समर्पित एक अनोखे जश्न का हिस्सा बनेंगे।  

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस भव्य आयोजन की झलक देखने को मिली, जब 23वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2025 की नई ट्रॉफी का अनावरण किया गया। बॉलीवुड के ‘रूह बाबा‘ कार्तिक आर्यन ने ज़ी परिवार और पार्टनर्स के साथ मिलकर इस नई ट्रॉफी को पेश किया, जिसका डिज़ाइन इस साल के थीम को पूरी तरह दर्शाता है। ट्रॉफी में दो हाथ आपस में जुड़कर दिल का आकार बना रहे हैं - एक हिस्सा फिल्म इंडस्ट्री का प्रतीक है और दूसरा हिस्सा फैंस के अटूट प्यार को दर्शाता है। यह डिज़ाइन दर्शाता है कि सिनेमा और फैंस का रिश्ता सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं, बल्कि दिल से दिल तक जुड़ा है। इस बार का ज़ी सिने अवॉर्ड्स पहले से कहीं ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि यह फैंस और सितारों के बीच के रिश्ते को और भी गहराई से मनाएगा। यह बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का एक नया दौर होगा, जहां मनोरंजन नए मायनों में परिभाषित होगा!  

Title
इसी जोश और जुनून को बढ़ाते हुए तमन्ना भाटिया, वागी कपूर कपूर और जैकलीन फर्नांडिस ने इस अवॉर्ड्स के मंच पर चार चांद लगा दिए! तीनों अभिनेत्रियों ने न सिर्फ नई ट्रॉफी के दिल वाले सिंबल को रीक्रिएट किया, बल्कि अपने ज़ी सिने अवॉर्ड्स के सबसे यादगार पलों को भी याद किया। इन पलों ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया, क्योंकि 23वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2025 का धमाकेदार आयोजन अब ज्यादा दूर नहीं - 17 मई को एनएससीआई डोम, मुंबई में!  
कार्तिक आर्यन ने कहा,  ‘‘इस साल मैंने खुद को कई तरह से चैलेंज किया। चाहे वो बायोपिक हो, हॉरर हो या कॉमेडी। मेरे हर किरदार के पीछे मेरी ऑडियंस और फैंस का प्यार सबसे बड़ी ताकत है। ज़ी सिने अवॉर्ड्स का फैनटरटेनमेंट थीम खास है, क्योंकि यह उस जज़्बे का जश्न मनाता है, जहां फैंस सिर्फ सिनेमा देखते नहीं, बल्कि उसे हमारे साथ जीते हैं। मुझे इस सफर का हिस्सा बनने की बेहद खुशी है!‘‘

Title


तमन्ना भाटिया ने कहा,  ‘‘साल की शुरुआत ही इतनी क्रिएटिव रही - अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में काम करना, नए रोल्स एक्सप्लोर करना और धारणाएं तोड़ना। लेकिन इस पूरे सफर में मेरे फैंस का अटूट प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा। फैनटरटेनमेंट इस रिश्ते का जश्न मनाता है, और मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं!‘‘
वाणी कपूर ने कहा, ‘‘फैंस का प्यार और समर्थन मेरे लिए हमेशा खास रहा है। इस साल भी मैं उन्हें कुछ नया और खास देने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ज़ी सिने अवॉर्ड्स का फैनटरटेनमेंट थीम सिनेमा के जादू और फैंस के प्यार को एक साथ सेलिब्रेट करने का सबसे बेहतरीन तरीका है, और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है!‘‘


जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘‘2024 मेरे लिए पैशन प्रोजेक्ट्स, बेहतरीन कोलैबोरेशन्स और यादगार परफॉर्मेंसेज़ से भरा साल रहा। लेकिन असली जादू मेरे फैंस में है - उनकी एनर्जी, उनका प्यार और उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी जो वह हमारे साथ बांटते हैं। ज़ी सिने अवॉर्ड्स का फैनटरटेनमेंट इसी जश्न को और भी भव्य बनाएगा, और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं!‘‘  


तो तैयार हो जाइए, क्योंकि बॉलीवुड की सबसे बड़ी रात अब और भी रोमांचक होने वाली है! देखिए सितारों से सजी यह अवॉर्ड नाइट - 23वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2025 लाइव 17 मई को एनएससीआई डोम, मुंबई से। जल्द ही ज़ी सिनेमा, ज़ी टीवी और ज़ी5 पर प्रसारित होगा!

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!