फिल्ममेकर मंशा तोतला की ‘जिंक्स’ ने बॉलीवुड के अर्जन बाजवा, अशोक पंडित, रूपाली सूरी, अभिषेक बजाज, पुनीत इस्सर का जीता दिल

Edited By Diksha Raghuwanshi,Updated: 24 Sep, 2024 12:09 PM

filmmaker mansha totla s  jinx  won the hearts

अपनी अंतर्राष्ट्रीय सफलता के बाद, JINX के फिल्म महोत्सवों के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुँचने की उम्मीद है।

मुंबई। मंशा तोतला ने वेनिस में प्रतिष्ठित ‘रिप्लाई एआई फिल्म फेस्टिवल’में अपनी अभूतपूर्व शॉर्ट डाक्यूमेंट्री ‘जिंक्स’ के लिए तीसरा स्थान जीतकर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वेनिस में मिली पहचान ने ग्लोबल सिनेमा में सबसे होनहार नई आवाज़ों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत किया है।

बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियाँ जैसे अर्जन बाजवा, अशोक पंडित, रूपाली सूरी, अभिषेक बजाज, पुनीत इस्सर और वकार शेख जैसे कलाकारों ने शुभकामनाएं दी। रहस्य से भरी एक आकर्षक डॉक्यूमेंट्री JINX ने अपनी अनोखी कहानी और मंशा तोतला के बेहतरीन निर्देशन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा अर्जित की है। तोतला ने 81वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस कार्यक्रम में एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट और जेना ऑर्टेगा जैसे प्रमुख हॉलीवुड सितारे शामिल हुए। 

फिल्ममेकर मंशा तोतला ने कहा, "मैं JINX को ग्लोबल स्तर पर और अब मुंबई में मिले प्यार और समर्थन से अभिभूत हूँ। इस शार्ट डाक्यूमेंट्री को अपने देश में प्रदर्शित करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जहाँ इंडस्ट्री जगत की ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभाएँ और मित्र मौजूद हैं।" 

अपनी अंतर्राष्ट्रीय सफलता के बाद, JINX के फिल्म महोत्सवों के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुँचने की उम्मीद है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!