फिल्म निर्माता संदीप सिंह नए अवतार में लाए शाहरुख खान का जाना-माना धारावाहिक फौजी 2

Updated: 15 Oct, 2024 05:35 PM

filmmaker sandeep singh brought in a new avatar

यह निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है! 1989 का आइकोनिक सीरियल फौजी, जिसने भारत को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान से मिलवाया, एक नए संस्करण के साथ लौट रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यह निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है! 1989 का आइकोनिक सीरियल फौजी, जिसने भारत को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान से मिलवाया, एक नए संस्करण के साथ लौट रहा है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह, भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन के सहयोग से, फौजी 2 को एक अपडेटेड और आधुनिक रूप में दर्शकों के लिए प्रस्तुत करने जा रहे हैं।


संदीप सिंह ने कहा, “हम एक बेहतरीन शो को नए और रोमांचक रूप में वापस ला रहे हैं। 1989 में आने वाले फौजी ने हमें शाहरुख़ ख़ान के रूप में एक ऐसा अभिनेता दिया, जिन्होंने अपने शानदार लुक के साथ-साथ अपनी अद्भुत ऊर्जा और टैलेंट से पूरे देश को मंत्रमुग्ध किया। इस धारावाहिक से सबकी नजर में आए शाहरुख़ ख़ान बॉलीवुड के बादशाह बन गए। फौजी 2 के साथ, मैं फिर से इतिहास रचने की आशा करता हूँ और मुझे उम्मीद है कि इस धारावाहिक के साथ हर भारतीय, खासकर युवा जुड़ सकेंगे।

फौजी 2 में, संदीप सिंह विक्की जैन को मेनस्ट्रीम टेलीविजन से परिचित कराएंगे। विक्की जैन, जो पहले रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं, कर्नल संजय सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि गौहर ख़ान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर का रोल निभाएंगी, जो हथियारों में विशेषज्ञता रखने वाली एक कैडेट ट्रेनर होंगी। लीजेंड स्टूडियोज और संदीप सिंह इस आइकोनिक अडॉप्टेशन को 12 नए कलाकारों के साथ फिर से पेश करने के लिए तैयार हैं। देशभर से इन कलाकारों का चयन उनके टैलेंट के आधार पर किया गया है।

यह सीरियल सेना के जवानों की कठिनाइयों, संघर्षों और भाईचारे पर केंद्रित है और नए कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में पेश करता है।यहाँ कलाकारों, उनके किरदारों और वे जिस क्षेत्र से आते हैं उसका विवरण दिया गया है: आशीष भारद्वाज के रूप में दक्ष देसाई, सूरत से, उत्कर्ष कोहलीके रूप मेंरंगरेज फोगाट, चरखी दादरी, हरियाणासे, रुद्र सोनी के रूप में हारुन मलिक, श्रीनगरसे, अयान मांचंदा के रूप में आकाश छेत्री, दार्जिलिंगसे, नील सटपुड़ाके रूप में विजय सचान, कानपूरसे, सुवांश धर के रूप में अभिमन्यु राय, देवाला, महाराष्ट्रसे, प्रियांशु राजगुरु के रूप में सब्बू बालकृष्णन, चेन्नईसे, अमन सिंह दीप के रूप में विक्रम सिंह बागा, चंडीगढसे, उदित कपूर के रूप मेंअर्जुन नेगी, नई दिल्लीसे, मानसी के रूप में काव्या राजाध्यक्षा, देवाला, महाराष्ट्रसे, सुष्मिता भंडारी के रूप में किंजल जोशी, सूरतसे। फिल्म निर्माता संदीप सिंह कहते हैं, "हमने पूरे भारत से सही प्रतिभाओं को चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।"

PunjabKesari


संदीप सिंह ने आगे बताया, “हमने एक कहानी बनाने के लिए छह महीने तक विचार-मंथन किया, जो दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखेगी। फौजी 2 का नरेशन आम टेलीविजन की कहानियों से अलग होगा, जो इसे खास बनाएगा।यह शो भावनाओं से भरा होगा और सेना के जवानों के जीवन, सांस्कृतिक और धार्मिक मतभेदों के बावजूद उनके संबंधों, और देश की रक्षा के प्रति उनकी समर्पण को करीब से दर्शाएगा। फौजी 2 साहस और प्रेरणा की कहानी है।”

दूरदर्शन के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने कहा, “‘फौजी’ हमारे सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है, जो आज भी दिलों पर राज करता है। इसे आज के दर्शकों के लिए वापस लाना जरूरी था। हम ‘फौजी 2’  के प्रसारण लिए उत्साहित हैं और अपने दर्शकों को फिर से हमारे सेना के अधिकारियों की वीरता का अनुभव कराने का इंतजार कर रहे हैं।”

दूरदर्शन के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “फौजी अपने समय के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले और सफल धारावाहिकों में से एक था। जब हमें फौजी 2 का कॉन्सेप्ट मिला, तो हमें इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने में समय नहीं लगा। यह शो जल्द ही ऑन-एयर होगा और हम ‘फौजी’ का जादू एक बार फिर भारतीय दर्शकों के लिए लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

आकर्षण को बढ़ाते हुए, पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सोनू निगम ने फौजी 2 के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी है। इस शो में 11 गाने होंगे, जिनका संगीत फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता संगीतकार श्रेयस पुराणिक ने तैयार किया है।संगीत निर्देशक शशि सुमन और जाज़िम शर्मा ने भी योगदान दिया है, जबकि बोल प्रशांत इंगोले, महिमा भारद्वाज, और अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने लिखे हैं।

संदीप सिंह द्वारा निर्मित और विक्की जैन और जफर मेहदी द्वारा सह-निर्मित, फौजी 2 की कहानी अमरनाथ झा, विशाल चतुर्वेदी, अनिल चौधरी, और चैतन्य तुल्स्यान ने लिखी है जबकि इसके क्रिएटिव हेड समीर हलीम हैं।यह सीरीज फिल्म निर्देशक अभिनव पारिक की पहली पेशकश है, जिन्होंने पहले 'सब मोह माया है' और 'ए वेडिंग स्टोरी' का निर्देशन किया था। फौजी 2 में निश्चल चंद्रशेखर भी निर्देशक के रूप में शामिल हैं। इसे दूरदर्शन पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, और बंगाली में प्रसारित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!