'पुष्पा: द रूल' का पहला गाना PUSHPA PUSHPA हुआ रिलीज, स्वैग में दिखे अल्लू अर्जुन

Edited By Varsha Yadav,Updated: 01 May, 2024 05:54 PM

first song pushpa pushpa of pushpa the rule released allu arjun seen in swag

1 मई को दुनिया भर में इंटरनेशनल लेबर डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में, इस साल को एक खास मौके के रूप में मनाया जा रहा है क्योंकि हम इसे मनाने का एक नया कारण अपना रहे हैं। इसी बीच पुष्पा 2 से पहला सॉन्ग 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली।  1 मई को दुनिया भर में इंटरनेशनल लेबर डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में, इस साल को एक खास मौके के रूप में मनाया जा रहा है क्योंकि हम इसे मनाने का एक नया कारण अपना रहे हैं। पुष्पा की कहानी एक आम काम करने वाले शख्स की है, जिसने 'पुष्पा द राइज' के साथ सिल्वर स्क्रीन के जरिए सभी के दिलों पर राज किया है। इतना ही नहीं वह अब एक बार फिर सभी के दिलों को धड़काने के लिए वापस आने के लिए तैयार है। इसी के साथ आज पुष्पराज का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने फिल्म के सॉन्ग रिलीज किया है और वह भी 6 भाषाओं में, जिससे बिना किसी शक यह गाना देश भर में अपना जादू चलाने वाला है। बता दें कि ‘पुष्पा पुष्पा’ नाम के गाने का लिरिकल वीडियो पहले से ही पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है।

 

 वीडियो में पुष्पा ब्रांड की ताकत को दर्शाया गया है, जिसका संकेत पिछले सप्ताह जारी "हैंड ऑफ पुष्पा" टीजर में दिया गया था, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया था। इस सॉन्ग के रिलीज होने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पुष्पा का असर मजबूत हो गया है, इतना ही नहीं इसके जबरदस्त हुक स्टेप ने 'पुष्पाइज़्म' के क्रेज को बढ़ावा दिया है, जो पुष्पा: द राइज़ के डेब्यू के बाद से पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया है। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर दिखाया है कि क्यों वह देश के हर भाषा और सीमा के पार के लोगों के पसंदीदा स्टार हैं, और हमारे दिल और दिमाग पर राज कर रहे हैं।

 

पुष्पा: द राइज के म्यूजिक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने एक बार फिर ऐसा दमदार गाना बनाया है जो दिल को छू लेने वाला है। गाने की जबरदस्त ट्यून कानो से सीधे दिल में उतरने वाली है और यह आने वाले दिनों में म्यूजिक चार्ट्स पर भी राज करने वाली है। गानों के बोल और अपबिट म्यूजिक बिना किसी शक फिल्म के रिलीज के लिए दर्शकों को बहुत उत्सुक करने वाले हैं। यह गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। देवी श्री प्रसाद ने गाने के अलग-अलग वर्जन गाने के लिए नकाश अज़ीज़, दीपक ब्लू, मीका सिंह, विजय प्रकाश, रंजीत गोविंद और तिमिर बिस्वास जैसे पॉपुलर सिंगर्स को शामिल किया है। पुष्पा 2: द रूल का संगीत टी सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किया गया है।

 

'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैश्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लीड स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं। वहीं, फिल्म के नए टीजर को देखने के बाद लोग फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!