IFFM 2024 में टॉप फिल्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल हुए 12वीं फेल, महाराजा, लापता लेडीज जैसे नाम

Updated: 17 Aug, 2024 11:03 AM

iffm 2024 included 12th fail maharaja name for winning best film award

​​​​​​​इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवॉर्ड नाइट का समापन बेहद ही शानदार और यादगार तरीके से हुआ। जिसमें भव्य शैली में बेस्ट इंडियन सिनेमा का जश्न मनाया गया।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवॉर्ड नाइट का समापन बेहद ही शानदार और यादगार तरीके से हुआ। जिसमे भव्य शैली में बेस्ट इंडियन सिनेमा का जश्न मनाया गया। इस साल के पुरस्कारों में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सबसे अच्छे टैलेंट और फिल्मों को सम्मानित किया गया। जो विनर्स और मौजूद लोगों के लिए एक यादगार रात थी। राम चरण और डॉ. ए आर रहमान को अविश्वसनीय सिनेमाई उपलब्धियों के लिए टॉप दो सम्मान मिले।

एक बहुप्रतीक्षित घोषणा में कार्तिक आर्यन ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट का अवॉर्ड जीता जिससे समकालीन भारतीय सिनेमा में सबसे बहुमुखी (Versatile) अभिनेताओं में से एक के रूप में उनकी छवि और मज़बूत हो गई। प्रशंसित फिल्म निर्माता कबीर खान और निथिलन स्वामीनाथन को चंदू चैंपियन और महाराजा पर उनके असाधारण काम के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

इन प्रमुख पुरस्कारों के अलावा दो फिल्मों को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution) के लिए विशेष पहचीन मिली। विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल को उसकी प्रेरणादायक कहानी के लिए सम्मानित किया गया और किरण राव की लापता लेडीज़ को उसके अभिनव दृष्टिकोण और कहानी कहने के लिए सम्मानित किया गया। 

15वें IFFM अवॉर्ड्स में भारत की कुछ सबसे प्रसिद्ध प्रतिभाएं एक साथ आईं जिससे यह एक यादगार रात बन गई। यह फेस्टिवल जो इस साल 15 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक चल रहा है इसमें अलग-अलग तरह की फिल्में शामिल हैं जो इंडियन सिनेमा की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं। पुरस्कार समारोह सिनेमाई हफ्ते के लिए सही समापन के रूप में काम करता है। 

विजेताओं की लिस्ट पर डाले नजर 

प्रदर्शन (क्रिटिक्स): विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

इक्वालिटी इन सिनेमा पुरुस्कार: डंकी 

डायवर्सिटी चैंपियन: रसिका दुगल

डिसरपटर इन सिनेमा पुरुस्कार: आदर्श गौरव

ब्रेकआउट फ़िल्म : अमर सिंह चमकीला

सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री: ट्रॉली टाइम्स

एक्सीलेंस इन सिनेमा: डॉ. ए आर रहमान 

भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत: राम चरण 

उपमहाद्वीप से सर्वश्रेष्ठ फिल्म : नेपाल से द रेड सूटकेस नेपाल सीरीज़

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सीरीज) : अर्जुन माथुर (मेड इन हेवन सीजन 2)ई

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : निमिषा सजयन (पोचर)

शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता: द वेजीमाइट सैंडविच और इको को विशेष उल्लेख 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस) : लापता लेडीज 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स चॉइस) : रिमडोगिट्टांगा (रैप्चर) के लिए डोमिनिक संगमा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ 

सर्वश्रेष्ठ सीरीज : कोहरा सीरीज

ज्यूरी अवॉर्ड्स

बेस्ट एक्ट्रेस : पार्वती थिरुवोथु उल्लोझुक्कू (अंडरकरंट)  

बेस्ट एक्टर : कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) 

बेस्ट डायरेक्टर : विजय सेतुपति के लिए कबीर खान और महाराजा के लिए निथिलन स्वामीनाथन

बेस्ट फिल्म : 12वीं फेल

Source: Navodaya Times

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!