Kantara के बप्पा अवतार ने गणपति महोत्सव 2024 में बढ़ाई भव्यता! फिल्म की लोकप्रियता जारी

Updated: 04 Sep, 2024 05:21 PM

kantara s bappa avatar adds grandeur to ganpati festival 2024

फिल्म 'कंतारा' ने 2022 में रिलीज़ होते ही दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। इसकी बेहतरीन कहानी और प्रदर्शन के लिए इसे 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट' का पुरस्कार मिला।

नई दिल्ली।  फिल्म 'कंतारा' ने 2022 में रिलीज़ होते ही दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। इसकी बेहतरीन कहानी और प्रदर्शन के लिए इसे 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट' का पुरस्कार मिला। गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

देशभर में कंतारा की धूम!

इस साल गणेश चतुर्थी पर मुंबई की सड़कों पर 'कंतारा' से प्रेरित गणेश प्रतिमाएं दिखाई दे रही हैं। लोग इस फिल्म की प्रेरणा से बनी गणेश प्रतिमाओं का स्वागत बड़े धूमधाम से कर रहे हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि 'कंतारा' देशभर में कितनी पॉपुलर हो गई है। इन प्रतिमाओं को पंजुर्ली दैव के अंदाज में सजाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vinayak Pagare (@vinayakpagareartwork)

'कंतारा' ने अपनी रिलीज़ के साथ ही भारत के गांवों की कहानी को दर्शाया और इसे ग्लोबल लेवल पर भारतीय संस्कृति का परिचय देने में मदद की। इस फिल्म ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए नए अवसर खोले हैं और इसके फैंस की भारी मांग के कारण इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है।अब, 'कंतारा' के फैंस को 'कंतारा चैप्टर 1' के साथ एक और दिव्य अनुभव का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!