रकुल प्रीत सिंह ने साउथ सिनेमा की बढ़ती पहचान पर जताई खुशी, कहा 'यह हमेशा...'

Updated: 30 Sep, 2024 12:14 PM

rakul preet singh expressed happiness recognition of south cinema

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा *रकुल प्रीत सिंह* ने साउथ इंडियन फिल्मों की बढ़ती पहचान और लोकप्रियता पर अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान, रकुल से साउथ सिनेमा में आए बदलाव और इसकी पॉपुलैरिटी पर सवाल किया गया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा रकुल प्रीत सिंह ने साउथ इंडियन फिल्मों की बढ़ती पहचान और लोकप्रियता पर अपने विचार साझा किए हैं। रकुल प्रीत सिंह एक बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो हमेशा अपने दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। उनमें एक अनोखा चार्म है जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। अलग-अलग जगहों पर कई तरह के किरदार निभाकर वह एक मजबूत और प्रसिद्ध एक्ट्रेस के रूप में उभरी हैं। चाहे वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हो या साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, उन्होंने दोनों इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जैसे-जैसे साउथ इंडियन सिनेमा ज्यादा पॉपुलर हो रहा है, रकुल ने इसके बारे में अपने विचार साझा किए हैं।

अवॉर्ड शो में खूबसूरत अंदाज में आईं नजर
हाल ही में एक अवॉर्ड शो में जब रकुल खूबसूरत अंदाज में नजर आईं, तब उस दौरान उनसे पूछा गया कि वह साउथ सिनेमा में आए बदलाव और इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में क्या सोचती हैं। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “खैर, मेरा मानना है कि साउथ सिनेमा हमेशा से ही फेमस और एक्सेप्टेड था। बस अब ये बिना किसी रुकावट के अलग-अलग जगहों पर देखा जा सकता है। साउथ सिनेमा हमेशा से बड़ा रहा है और बहुत से लोग इसे सेट मैक्स और सोनी मैक्स जैसे चैनलों पर देखते आए हैं। दर्शक तो पहले से थे, लेकिन ओटीटी और डिजिटल क्रांति के कारण अब सब कुछ एक प्लेटफॉर्म पर आ गया है। अब हम इंडियन सिनेमा को बिना भाषा की समस्या के देख सकते हैं। यह मेरे लिए गर्व की बात है, और मुझे लगता है कि यह बहुत ही बेहतरीन है।"

इसके अलावा, दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए, एक्ट्रेस जल्दी ही अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे 2 के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!