शबाना आजमी ने हिंदी सिनेमा में पूरे किए शानदार 50 साल! विद्या बालन समेत कई एक्ट्रेसेस ने दी बधाई

Updated: 25 Sep, 2024 05:12 PM

shabana azmi completed 50 years in film industry

हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है और यह उनकी सिनेमा और सोसायटी दोनों पर हमेशा रहने वाले प्रभाव को दिखाता है। शबाना आज़मी अपनी वर्सेटिलिटी, दमदार एक्टिंग, कला...

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है और यह उनकी सिनेमा और सोसायटी दोनों पर हमेशा रहने वाले प्रभाव को दिखाता है। शबाना आज़मी अपनी वर्सेटिलिटी, दमदार एक्टिंग, कला और एक्टिविज्म के लिए जानी जाती हैं। उनका करियर जो पांच दशक तक चला है वो कोई साधारण बात नहीं है। इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाते हुए उनके करीबी दोस्तों, साथी कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री के सहकर्मियों ने उनके लिए प्यार, तारीफ और उनकी हमेशा रहने वाली सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Baby (@tigerbabyofficial)

जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक खास वॉयस मैसेज में विद्या ने शबाना के लिए एक मिनट का मैसेज शेयर किया है। वह कहती हैं, 'मैं शबाना आज़मी का एक पसंदीदा परफॉर्मेंस कैसे चुन सकती हूं? शबाना आज़मी का मुझ पर एक एक्टर के रूप में शायद सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है। वह पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने मुझे एहसास कराया कि महिलाएं स्क्रीन पर अपनी आवाज उठा सकती हैं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Baby (@tigerbabyofficial)

विद्या ने 'अर्थ' (1982) के एक सीन का जिक्र किया है, जिसके लिए शबाना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। उन्होंने बताया कि वो टेलीफोन सीन जहां शबाना का किरदार कॉल करके भीख मांगती हैं उसका इनपर पर बड़ा असर हुआ। विद्या ने 'मासूम' (1983) के दो सीन्स का भी उदाहरण दिया जहां शबाना का किरदार बदलते हालातों पर सचाई से रिएक्ट करता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Baby (@tigerbabyofficial)

 विद्या ने अपने नोट के आखिरी में कहा है, 'कभी-कभी जब आप कोई परफॉर्मेंस देखते हैं तो आपको लगता है कि ये लाइनें खूबसूरत हैं लेकिन एक एक्टर इसमें एक सच्चाई ले आता है जो आपको दूसरे परफॉर्मेंस में शायद ही देखने को मिले। शबाना जी के लिए मेरा यही प्यार है। सच में उनके जैसा कोई नहीं है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Baby (@tigerbabyofficial)

शबाना ने श्याम बेनेगल की पहली फ़िल्म 'अंकुर' (1974) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसके लिए उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वह पांच बार यह अवॉर्ड जीतने वाली एकमात्र एक्ट्रेस हैं, जिसमें 'खंडहर', 'पार' और 'गॉडमदर' शामिल हैं। उनकी सबसे हालिया फ़िल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा फैंस उन्हें अगली बार 'बन टिक्की' में देखेंगे जिसमें उनके साथ दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान भी नजर आने वाली हैं। 

 

Source: Navodaya Times

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!