चंडीगढ़ में फैंस से मिले MTV Splitsvilla X5 के प्रतियोगी लक्ष्य, उन्नति और दिग्विजय

Updated: 22 Jul, 2024 06:23 PM

splitsvilla x5 contestants lakshya unnati and digvijay met fans in chandigarh

MTV Splitsvilla का उत्साह बढ़ाते हुए दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य ने विभिन्न लोकप्रिय स्थानों पर अपने फैंस से बात की।

नई दिल्ली। MTV Splitsvilla X5: ExSqueeze Me Please के इस सीजन की चर्चा पूरे चंडीगढ़ शहर में है। यह अपने विविध और जीवंत प्रतियोगियों के साथ पूरे देश में दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। ग्रैंड फिनाले की ओर हर बढ़ते कदम के साथ रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच लोकप्रिय प्रतियोगी दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य अपने फैन्स से मिलने और उनसे बात करने के लिए चंडीगढ़ पहुँचे। ऐसे में फिनाले की ओर बढ़ने का जोश और भी ज्यादा बढ़ गया।

 

MTV Splitsvilla का उत्साह बढ़ाते हुए दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य ने विभिन्न लोकप्रिय स्थानों पर अपने फैंस से बात की। शहर में उनका सफर सीजीसी लैंड्रान से शुरू हुआ, जहाँ वो 800 से अधिक उत्साहित फैंस से मिले, उन्हें बिहाइंड-द-सीन स्टोरीज बताईं, उनके विचित्र सवालों के साथ एक ओपन फोरम का आयोजन किया तथा दिल खोलकर डांस करते हुए फिनाले की उत्सुकता और ज़्यादा बढ़ा दी। अगले दिन, सीपी67 मॉल, मोहाली में एक डायनामिक मॉल एक्टिवेशन ने समाँ बांध दिया। यहाँ 1500 से ज़्यादा फैन्स ने जोरदार नारे लगाकर दिग्विजय और उन्नति की जीत का जोश बढ़ाया। उन्होंने टाइटल ट्रैक 'वाह जी वाह' पर डांस किया और फैन्स के अनेकों सवालों के जवाब दिए। 

 


दिग्विजय ने कहा, “चंडीगढ़ मेरा घर है। यहाँ हमारा जो उत्साह से स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत खुशी मिली। हमारे फैन्स ने हमें ढेर सारा प्यार और स्नेह दिया। वो हमारा कितनी गहराई से समर्थन करते हैं, यह देखकर हमारा मनोबल बढ़ जाता है। हमें काफी सम्मानित महसूस होता है।”

 

उन्नति ने कहा, “चंडीगढ़ में अपने फैन्स के बीच आकर और उन्हें अपने सफर के बारे में बताकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी ऊर्जा और उत्साह देखकर दिल खुशी से भर गया। इन जीवंत लोगों से बात करना और उनका सहयोग प्राप्त करना Splitsvilla में मेरे सफर का सबसे आकर्षक लम्हा है।”

 

लक्ष्य ने कहा, “अपने फैन्स से मिलना और फिनाले के लिए उनका उत्साह महसूस करना एक अद्भुत अनुभव था। चंडीगढ़ में बहुत ऊर्जा है। हमारी यह यात्रा यादगार रही। उनकी मुस्कुराहट और उनके जोशीले नारों ने दिखा दिया कि इस शो ने यहाँ कितना गहरा प्रभाव छोड़ा है। हमारे फैन्स से इस मुलाक़ात ने हमारी पूरी मेहनत को सफल बना दिया।”

source:Navodayatimes

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!