Breaking




करीना कपूर खान, आदित्य रॉय कपूर और अन्य सितारें भारत में विविएन वेस्टवुड के डेब्यू शो में हुए शामिल

Edited By Diksha Raghuwanshi,Updated: 02 Apr, 2025 01:07 PM

stars attend vivienne westwood debut show in india

करीना कपूर खान, आदित्य रॉय कपूर, मानुषी छिल्लर, रोहित सराफ और अन्य... भारत में विविएन वेस्टवुड के डेब्यू फैशन शो में बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर का तड़का

मुंबई। फैशन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित लग्ज़री ब्रांड्स में से एक, यूके स्थित विवियन वेस्टवुड ने 1 अप्रैल को भारत में अपना पहला शो आयोजित किया। मुंबई के प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया में हुए इस भव्य आयोजन में पूरा बॉलीवुड सितारों से जगमगा उठा। करीना कपूर खान, मीरा राजपूत, रोहित सराफ, दिशा पटानी, राधिका मर्चेंट, अंजलि मर्चेंट, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा, मानुषी छिल्लर, जान्हवी कपूर, ट्विंकल खन्ना, पत्रलेखा, वाणी कपूर सहित कई बड़े सितारों ने इस हाई-प्रोफाइल फैशन इवेंट में शिरकत की। अधिकतर सेलिब्रिटीज ने दिवंगत डिज़ाइनर को श्रद्धांजलि देने के लिए विवियन वेस्टवुड के क्रिएशन्स पहने थे।

मुंबई में हुए इस फैशन शो का उद्देश्य भारत की समृद्ध पारंपरिक टेक्सटाइल विरासत को सम्मानित करना और प्रदर्शित करना था। इस आयोजन में विवियन वेस्टवुड के स्प्रिंग-समर 2025 कस्टम लुक्स और आर्काइव पीस पेश किए गए। इसके अलावा, एक विशेष कैप्सूल कलेक्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें हाथ से बुने चंदेरी सिल्क और खादी कॉटन, ऊन व सिल्क से तैयार विवियन वेस्टवुड के हाई-कॉउचर लुक्स शामिल थे। खादी, जिसे महात्मा गांधी ने पुनर्जीवित किया था, भारत में स्वतंत्रता का प्रतीक मानी जाती है।

हाल के वर्षों में, भारत धीरे-धीरे ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत कर रहा है। अबू जानी-संदीप खोसला, गौरव गुप्ता, फाल्गुनी-शेन पीकॉक, राहुल मिश्रा, मनीष मल्होत्रा जैसे भारतीय डिज़ाइनर न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के बड़े सितारों को भी अपने डिज़ाइन्स में स्टाइल कर रहे हैं। वहीं, मौनी रॉय जैसी भारतीय हस्तियां भी दुनिया भर के फैशन वीक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐसे में, भारत और इंटरनेशनल फैशन इंडस्ट्री के बीच की दूरियां एक-एक फैशन शो के साथ कम होती जा रही हैं!

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!