सी.एच.सी. संतोषगढ़ को जल्द बनाया जाएगा सिविल अस्पताल : रायजादा

Edited By Surinder Kumar,Updated: 20 Aug, 2024 01:31 PM

c h c santoshgarh will soon be made a civil hospital raizada

नगर परिषद संतोषगढ़ के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के हजारों वाशिंदों को सिविल अस्पताल की सौगात जल्दी ही मिलेगी। सीएचसी संतोषगढ़ का दर्जा बढ़ाकर इसको सिविल अस्पताल करने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी

संतोषगढ़, (मनीश चब्बा): विधानसभा क्षेत्र ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मंगलवार को सी.एच.सी. संतोषगढ़ का निरीक्षण किया। इस मौका पर सी.एम.ओ. डा. संजीव कुमार वर्मा, डी.टी.ओ. डा. रमेश रत्तू, डा. चेतन मोदगिल भी उनके साथ मौजूद रहे। रायजादा सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सी.एच.सी. पहुंचे और उन्होंने यहां माइनर ऑपरेशन थिएटर सहित वार्डों का दौरा किया। इस मौका पर उन्होंने यहां उपचाराधीन मरीजों का भी कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उन्होंने भवन का निरीक्षण करते हुए स्टाफ की भी जानकारी ली। साथ ही यहां उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत करवाया जिसको लेकर रायजादा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए।

सी.एच.सी. संतोषगढ़ में रात के समय सही चिकित्सीय सुविधाएं न मिलने का मुद्दा स्थानीय लोगों ने उठाया और स्टाफ ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न होने का हवाला दिया। इसके बाद रायजादा ने सी.एम.ओ. को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया और यहां होमगार्ड की तैनाती करने को कहा ताकि स्टाफ की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। पूर्व विधायक ने स्टाफ सहित चिकित्सकों की समस्याओं को भी जाना और उन्हें भी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मौजूदा समय में इस अस्पताल में 30 बैड स्वीकृत हैं और जल्द ही इस सी.एच.सी. को सिविल अस्पताल का दर्जा दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उनकी स्वयं की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुखता से शुमार हैं। सी.एम. से मुलाकात करके यहां दर्जा बढ़ाकर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाया जाएगा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!