रमजान में करना होगा सिर्फ 3 घंटे काम! यहां की सरकार ने कर्मचारियों के लिए दी शानदार छुट्टियां

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 27 Feb, 2025 02:02 PM

only 3 hours of work during ramadan in uae

एक मार्च 2025 से शुरू होने जा रहे रमजान के अवसर पर यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम घोषणा की है।

इंटरनेशनल डेस्क: एक मार्च 2025 से शुरू होने जा रहे रमजान के अवसर पर यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम घोषणा की है। इस खास महीने के दौरान यूएई सरकार ने कर्मचारियों के कार्य समय में दो घंटे की कमी करने का निर्णय लिया है। यह कदम रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों की सुविधा और उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए उठाया गया है। यूएई के मानव संसाधन और अमीरातीकरण मंत्रालय (MOHRE) ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि रमजान के दौरान प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए 8 घंटे का काम 6 घंटे या उससे भी कम किया जाएगा। इस दौरान कंपनियां अपनी कार्य जरूरतों और प्रकृति के अनुसार काम के घंटों को घटा सकती हैं।

 


रोजाना काम के घंटे होंगे घटाए

यूएई के मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रमजान के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट की जगह काम के घंटे केवल 5 से 3 घंटे रह जाएंगे। विशेष रूप से, शुक्रवार के दिन काम की शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक, यानी सिर्फ 3 घंटे होगी। इसके अलावा, हफ्ते के अन्य दिनों में काम की शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक, यानी 5.5 घंटे की होगी।

कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति

यूएई सरकार ने इस बार एक और बड़ा कदम उठाते हुए कंपनियों को अपने कर्मचारियों के 70 प्रतिशत तक को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अनुमति दी है। यह कदम कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उठाया गया है, ताकि रमजान के दौरान उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।

सऊदी अरब, कतर और अन्य देशों का भी समर्थन

यह कदम सिर्फ यूएई तक सीमित नहीं है, बल्कि सऊदी अरब, कतर और अन्य खाड़ी देशों ने भी रमजान के दौरान कर्मचारियों के काम के घंटे घटाने का निर्णय लिया है। इन देशों में भी कंपनियों को कर्मचारियों को काम के घंटों में छूट देने की अनुमति दी गई है।

रमजान में कितना लंबा होगा रोजा?

रमजान के दौरान यूएई में मुसलमान समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, यानी वे सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं। इस साल यूएई में रोजा करीब 13 से 14 घंटे का होगा। रमजान के इस महीने में मुस्लिम समुदाय नमाज, तरावीह और कुरान भी पाबंदी के साथ पढ़ते हैं, साथ ही किसी भी गलत काम से बचने की कोशिश करते हैं।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!