Breaking




छात्र ने ड्रग्स देकर 10 महिलाओं का किया रे/प, 1300 से ज्यादा अश्लील वीडियो आया सामने

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 06 Mar, 2025 09:20 PM

student raped 10 women after giving them drugs

यूके की राजधानी लंदन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे 28 वर्षीय चीनी छात्र झेनहाओ ज़ोउ (Zhenhao Zou) पर गंभीर आरोप लगे हैं।

इंटरनेशनल डेस्क: यूके की राजधानी लंदन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे 28 वर्षीय चीनी छात्र झेनहाओ ज़ोउ (Zhenhao Zou) पर गंभीर आरोप लगे हैं। लंदन के इनर लंदन क्राउन कोर्ट में झेनहाओ पर 10 महिलाओं के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ 11 रेप सहित कुल 28 अपराधों का आरोप है।

ड्रग्स देकर बेहोश करता था महिलाओं को, फिर बनाता था वीडियो

पुलिस जांच में पता चला है कि झेनहाओ ने 2019 से 2023 के बीच लंदन और चीन में इन अपराधों को अंजाम दिया। उसने महिलाओं को ड्रग्स देकर बेहोश किया और फिर उनके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, झेनहाओ ने अपने अपराधों के वीडियो भी बनाए। जांच में पुलिस को 1300 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें कई अज्ञात पीड़िताएं शामिल हैं।

पीड़िताओं की संख्या 50 से अधिक होने की आशंका

पुलिस ने संदेह जताया है कि इस अपराध से प्रभावित महिलाओं की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। आरोपी के पास से गहने, कपड़े और मेकअप जैसी चीजें बरामद की गई हैं, जिन्हें वह पीड़िताओं की याद के रूप में रखता था। पुलिस ने अन्य पीड़िताओं से भी सामने आकर गवाही देने की अपील की है।

झेनहाओ को दोषी करार, सजा 19 जून को सुनाई जाएगी

5 मार्च 2025 को अदालत ने झेनहाओ को दोषी करार दिया। दो पीड़िताओं ने उसके खिलाफ खुलकर गवाही दी, जिससे उसके अपराध साबित हुए। पुलिस ने आरोपी को खतरनाक यौन अपराधी करार दिया है। अब 19 जून 2025 को अदालत द्वारा उसे सजा सुनाई जाएगी।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!