Breaking




10 वर्षीय ब्रिटिश छात्र ने 1 मिनट में पाई के 280 अंक याद कर बनाया World Record, सभी को किया हैरान

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Mar, 2025 12:40 PM

10 year old british boy created a world record

ब्रिस्टल के 10 वर्षीय छात्र अल्बर्टो डेविला एरागॉन ने गणित के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पाई के सबसे अधिक अंकों को याद करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल्बर्टो ने सिर्फ 60 सेकंड में 280 डिजिट्स याद कर सभी को हैरान कर दिया।...

इंटरनेशनल डेस्क। ब्रिस्टल के 10 वर्षीय छात्र अल्बर्टो डेविला एरागॉन ने गणित के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पाई के सबसे अधिक अंकों को याद करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल्बर्टो ने सिर्फ 60 सेकंड में 280 डिजिट्स याद कर सभी को हैरान कर दिया। यह रिकॉर्ड उन्होंने Pi Day (14 मार्च) से पहले हासिल किया जो गणित प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है।

स्कूल की प्रतियोगिता से शुरू हुई यात्रा

अल्बर्टो की इस असाधारण उपलब्धि की शुरुआत मार्च 2024 में हुई जब उनके स्कूल ने पाई डिजिट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता का सबसे मजेदार इनाम था हेडमास्टर के चेहरे पर पाई फेंकने का मौका। अल्बर्टो ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया, "मार्च 2024 में मेरे स्कूल में पाई डिजिट्स प्रतियोगिता हुई थी और विजेता को हेडमास्टर के चेहरे पर पाई फेंकने का मौका मिलना था। यह सुनकर मैं बहुत उत्साहित हुआ और मैंने पाई के अधिक से अधिक अंकों को याद करने का संकल्प लिया।" अल्बर्टो ने 150 डिजिट्स याद कर यह प्रतियोगिता जीत ली और फिर उन्हें अपने हेडमास्टर को पाई मारने का मजेदार अवसर मिला।

PunjabKesari

 

 

रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा और तैयारी

प्रतियोगिता जीतने के बाद अल्बर्टो ने और पाई के अंकों को याद करने का अभ्यास किया। उन्होंने अपनी स्मरण शक्ति और गति में लगातार सुधार किया और अंततः वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का फैसला किया। इस रिकॉर्ड को आधिकारिक बनाने के लिए उनके माता-पिता ने आयोजन की योजना बनाई और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से गणितज्ञ को बुलाया। साथ ही अनुभवी टाइमकीपर्स और एक पेशेवर गवाह भी मौजूद थे।

एक ऐतिहासिक स्थान पर बनाया गया रिकॉर्ड

अल्बर्टो ने अपने रिकॉर्ड को एक खास जगह पर स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, "हमने इस रिकॉर्ड के लिए क्लिफ्टन ऑब्जर्वेटरी को चुना जहां से ब्रिस्टल सस्पेंशन ब्रिज का शानदार नजारा दिखाई देता है। यह स्थान मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं रोज़ स्कूल जाते वक्त इस पुल को पार करता हूं। मुझे स्कूल बहुत पसंद है और मैं एक अच्छा छात्र भी हूं बस मेरे टीचर्स कहते हैं कि मैं थोड़ा ज़्यादा बातूनी हूं।"

 

PunjabKesari

 

Pi Day पर मिली खास उपलब्धि

स्कूल प्रतियोगिता जीतने के बाद अल्बर्टो ने और अधिक अभ्यास किया और अंत में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उपलब्धि Pi Day (14 मार्च) के अवसर पर हासिल की गई जो गणितीय स्थिरांक पाई (π = 3.14) के सम्मान में मनाया जाता है। यह रिकॉर्ड गणित प्रेमियों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं था।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!