132 साल बाद  दीवार में दफन बोतल से निकली चिट्ठी, पढ़कर इंजीनियरों के उड़े होश

Edited By Tanuja,Updated: 29 Nov, 2024 07:38 PM

132 year old message in a bottle found hidden inside the walls

स्कॉटलैंड के किर्ककोलम में स्थित ऐतिहासिक कॉर्सवॉल लाइटहाउस में चल रहे रेनोवेशन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इंजीनियरों को लाइटहाउस की दीवार के अंदर ...

International Desk:  स्कॉटलैंड के किर्ककोलम में स्थित ऐतिहासिक कॉर्सवॉल लाइटहाउस में चल रहे रेनोवेशन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इंजीनियरों को लाइटहाउस की दीवार के अंदर से एक कांच की बोतल में बंद चिट्ठी मिली। यह चिट्ठी 132 साल पुरानी थी, और इसके विषय ने रेनोवेशन टीम को चौंका दिया। चिट्ठी में उन उपकरणों और कामों का उल्लेख था, जिन पर वर्तमान में इंजीनियर काम कर रहे थे। स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है ।

 PunjabKesari
 
चिट्ठी का अनोखा इतिहास   
कॉर्सवॉल लाइटहाउस, जिसे 1817 में बनाया गया था, स्कॉटलैंड के समुद्री नेविगेशन के लिए एक महत्वपूर्ण संरचना है। यह चिट्ठी 15 सितंबर 1892 की तारीख में लिखी गई थी। इसे क्विल स्याही से लिखा गया था और एक कांच की बोतल में सील कर दीवार में सुरक्षित रखा गया था।  36 वर्षीय इंजीनियर रॉस रसेल, जो अपनी टीम के साथ लाइटहाउस के रेनोवेशन पर काम कर रहे थे, ने इस खोज को "अविश्वसनीय और चौंकाने वाला" बताया।  


चिट्ठी में क्या लिखा  ? 
चिट्ठी में लिखा था इटहाउस की फ्रेस्नेल लेंस (एक विशेष प्रकार का प्रकाश उपकरण) की स्थापना जेम्स डोव एंड कंपनी, एडिनबर्ग द्वारा की गई थी।  
 यह काम मई से सितंबर 1892 के बीच हुआ था और इसे 15 सितंबर की रात को फिर से चालू किया गया था। प्रोजेक्ट को जेम्स वेल्स, जॉन वेस्टवुड, और जेम्स ब्रॉडी जैसे इंजीनियरों ने अंजाम दिया था। उस समय के लाइटहाउस के प्रमुख रखवाले और सहायक कर्मियों के नाम भी चिट्ठी में उल्लेखित थे। चिट्ठी में यह भी लिखा गया था कि यह प्रोजेक्ट बेहद चुनौतीपूर्ण था और इसे पूरा करने में पूरी गर्मी का समय लग गया।  

PunjabKesari

संयोग या पुरखों का संदेश  
इंजीनियरिंग टीम के लिए यह चिट्ठी इसलिए खास बन गई क्योंकि इसमें जिन उपकरणों और लेंस का उल्लेख किया गया था, वे उन्हीं पर काम कर रहे थे। टीम के सदस्य मिलर ने इसे "पुराने इंजीनियरों की ओर से उन्हें भेजा गया एक सीधा संदेश" बताया। रॉस रसेल ने कहा  कि  यह एक अजीब और अद्भुत संयोग है कि 132 साल पहले के इंजीनियरों ने जो काम किया, वह हमारे काम से इतना मेल खाता है। यह हमें अतीत से जोड़ता है और प्रेरित करता है।" हालंकि लाइटहाउस के मालिक ने शुरू में मजाक करते हुए कहा था कि यह एक खजाने का नक्शा हो सकता है। लेकिन चिट्ठी का गहराई से अध्ययन करने के बाद उन्होंने इसे 1892 के इंजीनियरों और लाइटहाउस के रखवालों द्वारा लिखा गया ऐतिहासिक दस्तावेज माना गया।  


 
लाइटहाउस के  रखवाले  के वंशज ने बताया "अविश्वसनीय"
लाइटहाउस के एक पूर्व रखवाले रॉबर्ट मरे के वंशज यूआन मरे ने इस खोज को "अविश्वसनीय" बताया। उन्होंने कहा कि  "यह चिट्ठी अतीत से एक अनमोल संदेश है, जो हमारी विरासत को और भी मूल्यवान बनाती है।"  इस अनोखी खोज ने 19वीं सदी के इंजीनियरों के समर्पण और दूरदर्शिता को सामने लाया। यह चिट्ठी न केवल इतिहास का एक जीवंत दस्तावेज है, बल्कि समय के पार एक संवाद की तरह है। इंजीनियरिंग टीम के लिए यह चिट्ठी न केवल प्रेरणा थी, बल्कि अतीत और वर्तमान को जोड़ने वाला एक पुल भी। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    174/8

    20.0

    Royal Challengers Bangalore

    177/3

    16.2

    Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

    RR 8.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!