श्रीलंका में साइबर क्राइम के आरोप में 137 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 29 Jun, 2024 11:32 AM

137 indian nationals arrested for cyber crime in sri lanka

श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग ने ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में शामिल 137 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने...

 कोलंबो: श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग ने ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में शामिल 137 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। ‘डेली मिरर' अखबार ने पुलिस प्रवक्ता एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) निहाल थलदुवा के हवाले से बताया कि इन लोगों को बृहस्पतिवार को कोलंबो के उपनगरीय इलाकों मडीवेला और बट्टारामुल्ला तथा पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो से गिरफ्तार किया गया। थलदुवा ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​ने इन इलाकों में एक साथ छापेमारी की और इस दौरान 158 मोबाइल फोन, 60 डेस्कटॉप और कई लैपटॉप जब्त किए।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार नेगोम्बो से 55 संदिग्धों को 55 मोबाइल फोन और 29 लैपटॉप के साथ हिरासत में लिया गया। इसी तरह कोच्चिकाडे में अधिकारियों ने 53 व्यक्तियों को पकड़ा और 31 लैपटॉप एवं 58 मोबाइल जब्त किये। मडीवेला में अभियान के दौरान 13 संदिग्धों को गिरफ्त में लिया गया और उनके पास से आठ लैपटॉप एवं 38 मोबाइल बरामद किये गये। थानालगामा में 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और आठ लैपटॉप एवं 38 मोबाइल जब्त किये गये। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये संदिग्ध पुरूष हैं। यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई जिसने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर संवाद करने के लिए उसे नकद राशि दिए जाने का वादा करके एक व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया था।

PunjabKesari

पुलिस जांच में ऐसी साजिश का पता चला जिसके जरिए पीड़ितों को शुरुआती भुगतान के बाद धनराशि जमा करने के लिए मजबूर किया जाता था। समाचार पत्र के अनुसार, पेराडेनिया में एक व्यक्ति और उसके बेटे ने धोखेबाजों की मदद करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि नेगोम्बो में एक आलीशान मकान पर छापेमारी के दौरान मिले महत्वपूर्ण सबूतों के आधार पर शुरुआत में 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया और 57 फोन एवं कंप्यूटर जब्त किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में स्थानीय और विदेशी दोनों शामिल हैं। ऐसा संदेह है कि आरोपी वित्तीय धोखाधड़ी, अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल थे।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!