6 दिन से पाकिस्तान की चोटी पर फंसे 2 घायल रूसी पर्वतारोहियों को बचाया, एक लापता

Edited By Tanuja,Updated: 21 Aug, 2024 04:04 PM

2 injured russian climbers rescued on pakistan peak

पूर्वोत्तर पाकिस्तान की एक दुर्गम पर्वत चोटी पर छह दिन से फंसे दो रूसी पर्वतारोहियों को मंगलवार को बचा लिया गया, जबकि एक अन्य पर्वतारोही अब भी लापता है ....

इस्लामाबाद: पूर्वोत्तर पाकिस्तान की एक दुर्गम पर्वत चोटी पर छह दिन से फंसे दो रूसी पर्वतारोहियों को मंगलवार को बचा लिया गया, जबकि एक अन्य पर्वतारोही अब भी लापता है और माना जा रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पांच सदस्यीय रूसी पर्वतारोहण दल 2023 में गशेरब्रम पर्वत पर लापता हुए एक पर्वतारोही का शव तलाशने के अभियान के तहत काराकोरम पर्वत शृंखला की इस दुर्गम चोटी के लिए रवाना हुआ था। पिछले शुक्रवार को यह दल बर्फ के एक विशाल ढेर की चपेट में आ गया था।

 

सोमवार को पाकिस्तान के सैन्य हेलीकॉप्टर ने दल में शामिल दो पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल लिया था। बचावकर्मियों ने कहा था कि दो अन्य पर्वतारोही अपनी चोटों के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्हें निकालने के लिए अतिरिक्त तैयारियों की जरूरत है। ‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान' के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से पर्वत चोटी पर फंसे दो और रूसी पर्वतारोहियों को निकाल लिया। उन्होंने कहा कि पांचवां पर्वतारोही एक हिम दरार में गिर गया और उसका पता नहीं लगाया जा सका है।

 

हैदरी के मुताबिक, बुधवार को दोनों पर्वतारोहियों को पर्वत चोटी से आधार शिविर ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा, “दोनों पर्वतारोहियों को हवाई मार्ग से स्कार्दू शहर के एक अस्पताल ले जाया जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। हम दोनों को अस्पताल पहुंचाने के अन्य उपाय खोज रहे हैं।” 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!