चेक गणराज्य के शॉपिंग सेंटर में चाकू हमले से 2 लोगों की मौत, किशोर गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 20 Feb, 2025 05:34 PM

2 killed in a knife attack in a store in czech republic

चेक गणराज्य के एक शॉपिंग सेंटर में बृहस्पतिवार को चाकू से किये गये हमले में दो महिलाओं की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्राग के पूरब में करीब 100 किलोमीटर दूर...

International Desk: चेक गणराज्य के एक शॉपिंग सेंटर में बृहस्पतिवार को चाकू से किये गये हमले में दो महिलाओं की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्राग के पूरब में करीब 100 किलोमीटर दूर हृाडेक क्रालोव शहर के एक स्टोर में चाकू से किये गये हमले के सिलसिले में उसने एक किशोर संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पहले कहा गया था कि दोनों महिलाएं घायल हो गयी थीं और उनमें से एक की स्थिति गंभीर है। बाद में पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत हो गयी। उनकी पहचान नहीं हो पायी है।

 

इस घटना के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने 16 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया। समीप ही एक चाकू मिला। प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने इस हमले में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘आज हृाडेक क्रालोव में जो कुछ हुआ है, वह बिल्कुल समझ से परे और भयानक कृत्य है।'' वैसे इस हमले का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को कोई खतरा नहीं है। इस संबंध अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!