दरिंदगी की हदें पारः 17 साल की लड़की से 100 लड़के 44 दिन तक करते रहे रेप, कॉकरोच खिलाए और अपना पेशाब पिलाया

Edited By Tanuja,Updated: 26 Feb, 2025 02:27 PM

44 days hell the gruesome story of the murder of junko furuta

एक किशोर लड़की के साथ यौन शोषण का भयावह मामला सामने आया है।  17 साल की एक लड़की के साथ 44 दिनों में 100 लड़कों ने किया रेप किया और भयावह यातनाएं....

International Desk: एक किशोर लड़की के साथ यौन शोषण का भयावह मामला सामने आया है।  17 साल की एक लड़की के साथ 44 दिनों में 100 लड़कों ने किया रेप किया और भयावह यातनाएं दी।  यह घटना जापान के सैतामा शहर की है, जहां 17 वर्षीय जून्को फुरुता नाम की एक लड़की रहती थी। पढ़ाई में अव्वल और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पार्ट-टाइम जॉब करने वाली जून्को के साथ जो हुआ, वह मानवता को झकझोर देने वाला है।  एक रात, जब जून्को काम से घर लौट रही थी, तो 16-17 साल के दो लड़कों ने उसे झांसा देकर अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसे एक खाली मकान में बंधक बना लिया गया और उस पर अमानवीय अत्याचार शुरू हो गए।  


 
44 दिनों तक नर्क से भी बदतर यातना 

  • - जून्को को 100 से अधिक लड़कों द्वारा 400 बार दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।  
  • - उसे कॉकरोच खाने और अपना ही मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया।  
  • - उसके शरीर को जलाया गया, उसे सिगरेट से दागा गया और उसके गुप्तांगों में नुकीली वस्तुएं डाली गईं।  
  • - अत्यधिक यातनाओं के कारण उसके शरीर से मवाद निकलने लगा और उसमें कीड़े पड़ गए।  

 

मौत की मांगी भीख
जून्को की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसने हमलावरों से अपनी जान लेने की भीख मांगी। लेकिन उन्होंने उसे और अधिक यातनाएं दीं। अंततः एक लड़के ने गुस्से में उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसके शव को एक प्लास्टिक बैग में डालकर दफना दिया गया।  

PunjabKesari

ऐसे सामने आया मामला
आरोपियों ने अपनी दरिंदगी जारी रखी और अन्य लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा, तो पूछताछ के दौरान एक लड़के ने गलती से जून्को के बारे में सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस को उसका शव मिला, जिससे यह खौफनाक अपराध उजागर हुआ।   चौंकाने वाली बात यह रही कि सभी अपराधी किशोर घोषित किए गए और कुछ वर्षों की सजा के बाद रिहा हो गए। जापान की एक पत्रिका ने उनकी पहचान उजागर कर दी, जिससे यह मामला फिर से चर्चा में आ गया।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!