कांगो में दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से अब तक 78 लोगों की मौत

Edited By Yaspal,Updated: 05 Oct, 2024 05:26 PM

78 people dead so far due to boat capsizing in the river

मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई।

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नौका डूब गई। यह घटना उस वक्त हुई जब नौका दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। इससे पहले जून में, राजधानी किंशासा के पास एक नौका डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में, माई-नडोम्बे झील में नौका डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।


पहले भी होते रहे हैं हादसे
इससे पहले जून में कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नाव डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में माई-नडोम्बे झील में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो में ऐसी घटनाएं काफी आम हैं। यहां नाव में क्षमता से ज्यादा लोग और सामान भरा जाता है। वहीं, यात्रियों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी जाती। ऐसे में लहर उठने पर नाव पलट जाती है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल होता है। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ। नाव में क्षमता से ज्यादा सामान था। पहले पानी शांत था, लेकिन बाद में लहरें चलने लगीं और नाव डूब गई। हादसे में सुरक्षित बचने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पहले सब शांत था फिर लहरें चलने लगी और बोट झुक गई। ऐसे में ऊपर सवार लोग पानी में कूदने लगे और धीरे-धीरे पूरी बोट डूब गई। एक अधिकारी ने कहा कि मौत का सही आंकड़ा पता करने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!