पाकिस्तान में बारातियों से भरी वैन नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 22 Feb, 2025 12:03 PM

8 wedding guests die as van falls into drain in pakistan s punjab

: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारातियों से भरे एक वाहन (वैन) के नाले में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात

Islamabad: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारातियों से भरे एक वाहन (वैन) के नाले में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर कसूर में हुई। अधिकारियों के अनुसार, वैन में महिलाओं समेत 10 लोग सवार थे, जो लाहौर में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि लौटने के दौरान तेज गति के कारण वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया।

 

 वाहन में दो परिवारों के सदस्य सवार थे। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आठ शव बरामद किए और दो घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है। वाहन के सड़क से फिसलकर नाले में गिरने से पहले ही चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!