Edited By Pardeep,Updated: 12 Mar, 2025 10:30 PM

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में पेशावर जाने वाली ट्रेन पर अज्ञात संख्या में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और 190 बंधकों को बचा लिया। मीडिया रिपोटरं में बुधवार को यह जानकारी दी...
इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में पेशावर जाने वाली ट्रेन पर अज्ञात संख्या में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और 190 बंधकों को बचा लिया। मीडिया रिपोटरं में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार बलों ने बड़ी संख्या में बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है, जिन्हें आतंकवादियों ने मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान अत्यधिक सावधानी और कुशलता के साथ चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई निर्दोष लोगों की जान बच गई। यह भी पता चला कि आतंकवादियों की क्रूरता का शिकार हुए यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को बोलन दर्रे के धादर इलाके में हमला होने पर नौ बोगियों में 400 से अधिक यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी।