Breaking




नई खोजः चंद्रमा को मिटा देगा खतरनाक एस्टेरॉयड 2024 YR4 !  जानें क्या होगा धरती का हाल

Edited By Tanuja,Updated: 02 Apr, 2025 06:14 PM

asteroid 2024 yr4 may hit the moon

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने हाल ही में एस्टेरॉयड  2024 YR4 की पहचान की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एस्टेरॉयड दिसंबर 2032...

New York: नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने हाल ही में एस्टेरॉयड  2024 YR4 की पहचान की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एस्टेरॉयड दिसंबर 2032 में पृथ्वी और चंद्रमा के बेहद करीब से गुजरेगा। चंद्रमा से टकराने  की आशंका के चलते इसके मिटने का खतरा बना हुआ है लेकिन  धरती को इससे कोई खतरा नहीं  है ।  खगोलविदों के मुताबिक 2024 YR4 का व्यास लगभग 55 मीटर  है, जो  पिसा की झुकी मीनार के बराबर है। यदि यह किसी ग्रह से टकराता है, तो हिरोशिमा पर गिरे 500 परमाणु बमों  जितनी ऊर्जा उत्पन्न कर सकता है।  
 

शोधकर्ताओं ने 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकराने की संभावना को पूरी तरह खारिज  कर दिया है, लेकिन चंद्रमा के लिए जोखिम बरकरार है। यह एस्टेरॉयड अक्सर पृथ्वी के नजदीक से गुजरता है, जिससे भविष्य में किसी टक्कर की संभावना बनी रहती है। नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने  2024 YR4 की दिशा और प्रभाव का सटीक आकलन करने के लिए इसकी निगरानी जारी रखने का निर्णय लिया है।

 

 मई 2025 में इस एस्टेरॉयड का दोबारा अध्ययन किया जाएगा। अगर 2024 YR4 चंद्रमा से टकराता है तो उसकी सतह पर एक बड़ा गड्ढा बन सकता है। यह वैज्ञानिकों के लिए चंद्रमा की संरचना को बेहतर समझने का अवसर  देगा। हालांकि इसका पृथ्वी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!