अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश से तबाही, 36 लोगों की मौत व 40 घायल (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 26 Feb, 2025 06:50 PM

at least 40 die after heavy rains pound eastern afghanistan

अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। तालिबान सरकार के....

Islamabad: अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल्ला जान साइक ने कहा कि देश के अधिकतर प्रांतों में कई दिनों तक हुई बारिश से सूखे का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन इससे जानमाल की क्षति हुई है।

 

دا چې د افغانستان په اکثرو ولایتونو کې طوفاني بارانونه دي نو لطفاً له خپلو موټرو او له خپلو ځانونو سره ډېر احتیاط کوی. pic.twitter.com/wi9tYZWE2s — Sohail Noor Khan (@sohailnoorkhan) February 25, 2025

प्रांतीय अधिकारियों के प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला है कि बर्फबारी और बारिश के कारण देश भर में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिण-पश्चिमी फराह प्रांत में हैं। साइक ने कहा कि खराब मौसम के कारण 240 घर पूरी तरह नष्ट हो गए तथा 61 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘सर्वेक्षण दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से सर्वेक्षण जारी है।'' प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बर्फबारी के कारण कुछ प्रांतों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लोक निर्माण मंत्रालय के सहयोग से उन्हें फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।''  

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!